करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhi Gham) बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक रही है। इसे साल 2001 में रिलीज किया गया था। इसमें काजोल और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ये सिनेमाघरों में हिट रही थी। इसका निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि करण इसमें पहले अपने बचपन की दोस्त काजोल को नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन, एक वजह से बात नहीं बन पाई। इस बात खुलासा मेकर ने खुद किया है।

फिल्म में काजोल और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। इनकी जोड़ी 90 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक रही है। फिर चाहे वो ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे हो’ या फिर ‘बाजीगर’। इनकी कोई भी फिल्म आए और हिट ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता था। ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी कुछ ऐसा रहा था। लेकिन अगर काजोल इस फिल्म के लिए ना मानी होतीं तो इसमें ऐश्वर्या राय लीड रोल में होतीं।

करण जौहर ने इस बात का खुलासा हाल ही में कोमल नेहता को दिए इंटरव्यू में किया था। वो बताते हैं कि ‘जब वो कभी खुशी कभी गम की कास्टिंग कर रहे थे तो उन्हें पता चला कि काजोल अब फिल्म नहीं कर पाएंगी क्योंकि उनका शादी हो गई है। हो सकता है कि अब वो फैमिली शुरू करेंगी। तब उन्होंने सोचा कि वो ऐश्वर्या राय को कास्ट करेंगे। काजोल की शादी के बाद वो सोच चुके थे कि एक्ट्रेस के पास स्क्रिप्ट लेकर जाएंगे और वो मना कर देंगी। हालांकि, उन्हें काजोल के साथ काम ना कर पाने का दुख होता है लेकिन बाद में रोना-धोना करके सब ठीक हो जाता है।’

सालों तक नहीं कर पाए ऐश्वर्या के साथ काम

करण जौहर बताते हैं कि सब काम उनकी सोच के विपरीत हुआ। वो ऐसे ही दिन में 3 बजे के करीब काजोल के स्टूडियो पहुंच गए। उनको लगा था कि वो मना कर देंगी लेकिन जब वहां पहुंचे तो कुछ और ही मिला। एक्ट्रेस इस फिल्म को सच में करना चाहती थीं। इसलिए वो ऐश्वर्या से मिलने के लिए गए ही नहीं। लेकिन एक्ट्रेस उनकी पहली च्वॉइस रही थीं। इसके बाद वो सालों तक उनके साथ काम नहीं कर पाए थे।

2016 में मिला था साथ

हालांकि, करण जौहर की जिंदगी वो दिन 15 साल के बाद आया जब उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने उनके साथ फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में साल 2016 में काम किया था। इसमें ऐश्वर्या, रणबीर कपूर के अपोजिट दिखी थीं और दोनों के बीच कमाल के रोमांटिक और बोलड सीन फिल्माए गए थे।

K3G में काम ना करने पर क्या बोली थीं ऐश्वर्या?

वहीं, ऐश्वर्या राय ने डीएनए से बातचीत के दौरान K3G में काम करने की वजह के बारे में बताया था कि ‘करण जौहर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर उनके पास आए थे। उनकी स्क्रिप्ट को चेंज किया गया था। इसकी वजह से कैरेक्टर को भी बदला गया था।’ एक्ट्रेस ने इस पर दावा करते बताया था कि इसकी कहानी कुछ और सुनाई गई थी और स्क्रीन पर कुछ और दिखाई गई थी। ऐश्वर्या ने काजोल की एक्टिंग को मूवी में काफी पसंद किया था।