भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब उनकी एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनका देसी अवतार देखने के लिए मिल रहा है और वो चूल्हा फूंकते हुए नजर आ रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनका लुक वायरल हो रहा है।
काजल राघवानी ने अपनी देसी अवतार में फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें चूल्हे पर चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए नहीं थक रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वो साड़ी में एक देहाती महिला के जैसे नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कभी चाय पिने के बहाने हें…’। उनकी इस पोस्ट पर भोजपुरी सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर भोजपुरी के खतरनाक विलेन देव सिंह ने लिखा, ‘बुलाइए तो सही।’ वहीं, एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा, ‘जी बहुत जल्द बुलाते हैं।’
क्या फोटो की सच्चाई?
आपको बता दें कि काजल राघवानी शहर की चकाचौंध भरी जिंदगी को छोड़कर गांव में बसने नहीं गई हैं। बल्कि एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का लुक है। उनका ये लुक ‘देवरानी और जेठानी’ का है। इसमें वो रिंकू घोष के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। इसमें दोनों ही एक्ट्रेस का गांव का देहाती लुक देखने के लिए मिला था। इसमें उनके साथ एक्टर देव सिंह भी नजर आने वाले हैं।
