बीते काफी समय से बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि छतरपुर के अलावा देश में एक और बागेश्वर धाम होगा। यह धाम मुंबई में बनाया जा रहा है। 21 मार्च को सका भूमिपूजन हुआ। बागेश्वर धाम के सोशल मीडिया के मुताबिक, यह भूमिपूजन मुंबई के भिवंडी में हुआ है।
वहीं धीरेन्द्र शास्त्री ने सनातन धर्म को लेकर कई बयान दिए है। अब इस पर सिंगर कैलास खैर उनके समर्थन में आ गए हैं। कैलाश खेर ने कहा कि जिस तरह से एक के बाद एक धीरेंद्र शास्त्री के बयान सामने आ रहे हैं, उससे हिंदू जाग रहा है।
कैलाश खैर ने क्या कहा
दरअसल हाल ही में कैलाश खैर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। स दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय और कैलाश खेर के बीच घंटो चर्चा चली। इस दौरान जब कैलाश खैर से पूछा गया कि धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा कर रहे हैं, इस पर उनका क्या कहना है।
कैलाश खैर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब लोग जाग रहे हैं। भारत हिंदू राष्ट्र पहले से ही है। जो मन है वो भारत की ओर समर्पित है और जो भारत का है वह सनातन का है। जितने भी लोग रहो बस प्रेम से रहो। धीरे-धीरे लोगों का मन बदल रहा है। जैसे आज के मनुष्यों की स्थिति है ऐसे किसी और शासन में नहीं देखने को मिलती थी। अगर अब सब बदल रहे हैं और सभी लोग जाग रहे हैं तो यह भारतीयता का परिचय दे रहे हैं।
बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग के बाद लगातार नेता और हिंदू धर्म गुरू उनका समर्थन कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री की कहना है कि अगर सभी लोग साथ देंगे तो भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र जरूर बन जाएगा। वहीं हाल ही में नागपुर में बाबा के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। लोगों ने उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर मिलने पर कैलाश खैर ने कही ये बात
वहीं एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर मिलने पर सिंगर ने कहा कि यह हमारे संस्कार और महाकाल का आशीर्वाद है, जो भारत की संस्कृति का विदेशी भी सम्मान कर रहे हैं।