साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। फिल्म की हिट के साथ-साथ इसके सभी किरदार भी काफी फेमस हुए थे। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। इनके साथ-साथ इसमें चाइल्ड आर्टिस्ट के काम की भी खूब सराहना हुई थी, जिसने फेमस बॉलीवुड स्टार्स के बचपन का रोल प्ले किया था। इसमें से ऋतिक और दूसरा करीना के बचपन का किरदार काफी पॉपुलर रहा था। ऐसे में अब बॉलीवुड की बेबो के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चर्चा में हैं। उन्होंने सगाई कर ली है।

‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ये कोई और नहीं बल्कि मालविका राज हैं। जी हां, ये वही मालविका राज हैं, जिन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म से एक्टिंग में कमबैक किया था। उन्होंने ‘कप्तान नवाब’ से वापसी की थी। अब वो अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने रिंग इंगेजमेंट कर ली है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर होने वाले पति के साथ फोटोज शेयर की है। कपल के बीच रोमांटिक और क्यूट बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है। इसमें वो एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मालविका राज ने शुक्रवार को बिजनेसमैन प्रणव बग्गा के साथ सगाई का ऐलान किया। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फोटोज शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘हमने अभी नई शुरुआत की है। इतने समय के बाद हमारा समय आ गया है। हम मजबूत बने हुए हैं। ठीक हैं। मैं आपका इंतजार कर रहा हूं। आई लव यू।’ इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें बधाई देने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। इसमें एक्ट्रेस भाग्यश्री, शर्ली सेतिया और सूरज पंचोली जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सालों बाद क्या कर रहीं मालविका राज?

मालविका राज ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। ‘कभी खुशी कभी गम’ में वो करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाकर काफी फेमस हुई थीं। वो फिल्म में शाहरुख खान की साली और काजोल की बहन बन थीं। ऐसे में सालों बाद भी वो फिल्मों में ही काम कर रही हैं। उन्होंने 2017 में इमरान हाशमी की फिल्म से कमबैक किया था। इसके बाद वो एक्शन फिल्म ‘स्क्वाड’ में भी नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनजिन डेन्जोंगपा भी थे।