फिल्ममेकर अशोक पंडित ने पत्रकार रोहिणी सिंह के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नाराजगी जताई है। अपने ट्वीट में रोहिणी सिंह ने यूपी पुलिस को आतंकी संगठन बताया था। जिसपर फिल्ममेकर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने रोहिणी को सफेदपोश आतंकवादी बताते हुए कहा कि तुम जैसी भाषा में समझोगे वैसी ही भाषा में बात करनी होगी।
अशोक पंडित ने लिखा,”आप जैसे आतंकवादियों और सफेदपोश आतंकवादियों से निपटने के लिए उस भाषा में बात करनी होगी जो आतंकवादी समझते हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस भी वही कर रही है। आपको और हिम्मत मिले।”इसके साथ अशोक पंडित ने यूपी पुलिस को भी टैग किया है। फिल्ममेकर के ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
संबित नाम के यूजर ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा,”इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया? कोई किसी भी सार्वजनिक सुरक्षा संगठन पर कैसे उंगली उठा सकता है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।” साहिल सिंह ने रोहिणी को घेरते हुए लिखा,”आप हमारी बहादुर यूपी पुलिस की तुलना आतंकवादी से कैसे कर सकती हैं। आपको जरा भी शर्म नहीं है क्या। हमें अपनी सेना और पुलिस पर गर्व है।”
कई यूजर्स ने यूपी पुलिस से रोहिणी सिंह को गिरफ्तार करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यूपी पुलिस को आतंकवादी कहने की रोहिणी की हिम्मत कैसे हुई। इसपर रितेश मावापुरी ने लिखा,”अब तो ये गई।”
वहीं ट्रूली इंडियन नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,”पंडित जी आप यूपी पुलिस को क्यों डिफेंड कर रहे हैं। कुछ तो ऑब्जर्वेशन होगा तभी तो मैडम ऐसा बोल रही हैं।” राघवेंद्र पुरोहित ने लिखा,”वाह पंडित जी वाह! क्या करारा जवाब दिया है।”
आपको बता दें कि रोहिणी सिंह ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए दो ट्वीट किए थे। एक में उन्होंने लिखा था,”उत्तर प्रदेश पुलिस आतंकी संगठन है। जो नियंत्रण से बाहर हो चुका है।” अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,”मैं फिर से कहती हूं कि यूपी पुलिस आतंकी संगठन है। राज्य के लोगों को अपनी पुलिस से ही सतर्क रहने की जरूरत है।”