बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लड़खड़ाकर गिरते नजर आ रहे हैं। यह घटना 10 नवंबर 2025 को ज़रीन खान की प्रेयर मीट की है, जिसमें शामिल होने जितेंद्र पहुंचे थे। मगर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ा और वो गिर गए। वीडियो को देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए। जिस तरह वो गिरे लोगों को लगने लगा कि उन्हें चोट आ सकती है। अब इस पर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने अपडेट दिया है।
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तुषार ने पापा जितेंद्र की हेल्थ अपडेट के बारे में बात की और बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। तुषार ने बताया कि जितेंद्र ज्यादा जोर से नहीं गिरे और उन्हें चोट नहीं आई है। फैंस के लिए ये अपडेट बेहद जरूरी था।
आपको बता दें कि वीडियो में भी देखा गया कि जैसे ही जितेंद्र गिरे वो खुद खड़े हो गए। अब तुषार ने भी इसे एक मामूली घटना बता दिया है। जिसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।
