बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया था।

शाहरुख खान, नयनतारा, विजय छत्रपति और दीपिका पादुकोण की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 4 ही दिन बीते हैं और यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ जवान हिंदी सिनेमा में वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

500 करोड़ क्लब में शामिल हुई जवान

एटली के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म जवान को देश में ही नहीं विदेशों में जनता जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। आलम यह है कि सिनेमाघरों में लगभग हर शो हाउसफुल जा रहा है। यही कारण है कि फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में जहां भारत में 286.16 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 520.79 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

जवान ने जहां पहले दिन भारत में 75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 129.59 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। 10 सितंबर को जवान की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 70.77% थी।

जवान ने बनाए नए रिकॉर्ड

1- जवान बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म। जवान ने रिलीज के पहले ही दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया था, और वर्ल्डवाइड 129.6 करोड़ का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया है।

2- फिल्म ने रविवार को 81 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के इतिहास में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

3- ‘जवान’ रिलीज के चार दिनों में सबसे तेजी से वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म भी बन गई है।

4- जवान पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसने यूएस बॉक्स ऑफिस पर सबसे हाईएस्ट ओपनिंग की है।

5- जवान साउथ में तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।