Jawan Total Collection: शाहरुख खान की एक्शन पैक्ड फिल्म तीसरे हफ्ते में पहुंच रही है। पहले ही दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन में कमी आना शुरू हो गया है, लेकिन बावजूद इसके ‘जवान’ कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गए हैं। ओपनिंग डे पर ‘जवान’ ने 74 लाख का बिजनेस किया था। रिलीज के 16 दिन पूरे हो चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड फिल्म ‘पठान’ का आंकड़ा पार करने वाली है।
‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 15 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में ₹ 525.98 करोड़ की कमाई की। अब 16वें दिन की बात करें तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 करोड़ बताया जा रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 7 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद भारत में इसका कुल कलेक्शन 532.93 करोड़ हो चुका है।
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 41 दिनों में इतना कलेक्शन नहीं किया है, जितना Jawan 16 दिनों में कर चुकी है। इसके अलावा ‘पठान’ जो अब तक सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फिल्म थी, उसे भी ‘जवान’ ने पछाड़ दिया है। Pathan का लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ था, जबकि ये फिल्म 16 दिनों में ही 532.93 करोड़ कमा चुकी है।
‘जवान’ का कुल कलेक्शन
Jawan ने पहले दिन 75 करोड़ का बिजनेस किया था और दूसरे दिन 53 करोड़ कमाये थे। तीसरे दिन फिल्म ने उछाल मारते हुए 77.83 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन सबसे अधिक कमाई करते हुए 80.1 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें दिन फिल्म 32.92 करोड़ पर आकर सिमट गई।
छठे दिन फिल्म ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया,सातवें दिन, 21.6 करोड़, आठवें दिन 21 करोड़ का बिजनेस करते हुए हफ्ता खत्म किया। इसके बाद 9वें दिन ‘जवान’ ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया। दसवें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़, 14वें दिन 9.6 करोड़, 15वें दिन 8-1 करोड़ और 16वें दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया।