Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Murli Ke Dhun Pe: कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, 2025 को देशभर में मनाई जाएगी। भक्तगणों में इस त्योहार की भी खूब धूम देखने के लिए मिलती है। वहीं, भोजपुरी में सावन के बाद अब जन्माष्टमी के भी गाने रिलीज किए जाने शुरू हो गए है, जिसमें से कुछ तो पहले ही वायरल और ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गए हैं। ऐसे में अब कृष्ण जन्माष्टमी पर खेसारी लाल यादव का भजन वायरल हो रहा है, जिसका कमाल का वीडियो देखने के लिए मिल रहा है। इसके बोल ‘मुरली के धुन पे’ है। इस कृष्ण भजन पर खेसारी जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो…
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘मुरली की धुन पे’ (Murli Ke Dhun Pe) को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस वीडियो को खेसारी लाल पर फिल्माया गया है, जो कि श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं और बांसुरी बजाते हैं। वो इस गाने में जमकर बांसुरी की आवाज पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर कृष्ण की बांसुरी की तारीफ करते हैं और वो कहते हैं कि कान्हा की तरह दुनियाभर में दीवाना नहीं है। राधे कृष्णा के नारे खूब गूंजते हैं। खेसारी लाल का वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है।
भोजपुरी गाना ‘मुरली की धुन पे’ के जरिए खेसारी ने कान्हा और राधा के प्यार को आशिकों से जोड़ा है कि जो प्यार में होता है वो राधा और कृष्ण के नाम को ही लेता है। खेसारी लाल ने कान्हा की भक्ति और राधा के प्रति उनके प्यार को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया है। वो बताते हैं कि कैसे राधा के बिना कान्हा अधूरे हैं। खेसारी लाल के कृष्ण भजन भोजपुरी सॉन्ग को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।
आपको बता दें कि खेसारी लाल का भोजपुरी सॉन्ग ‘मुरली की धुन पे’ एलबम ‘प्रेम रोग’ का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ पामेला जैन और खुशबू जैन ने गाया है। तीनों की आवाज में ये गाना क्या खूब जंचता है। भोजपुरी गाने का म्यूजिक और लिरिक्स एकदम कमाल का है, जो कि दिल को छू जा रहा है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरु जी हैं। वीडियो का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। Rakhi 2025: ‘मेरी बहना रे’, आम्रपाली दुबे का रक्षा बंधन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग, भावुक कर देने वाला है वीडियो