बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वो कई बार अपने बयानों की वजह से भी हेडलाइन्स में आ ही जाते हैं। सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में अब उन्होंने बेटी अथिया की डिलीवरी और सी-सेक्शन यानी कि सीजेरियल डिलीवरी को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।
दरअसल, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने मार्च 2025 में बेटी को जन्म दिया। नातिन के आने की खुशी में सुनील शेट्टी ने भी उस समय प्यारा नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद वो लगातार नाना बनने के अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे। कई बार बात भी कर चुके हैं। अब उन्होंने बेटी अथिया के नॉर्मल डिलीवरी के फैसले की सराहना की। साथ ही सी-सेक्शन (सीजेरियन) डिलीवरी को आरामदायक कह दिया, जिसके बाद लोगों का उन पर गुस्सा फूट पड़ा।
क्या बोले थे सुनील शेट्टी?
सुनील शेट्टी ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘ऐसी दुनिया में जहां हर कोई आरामदायक सिजेरियन डिलीवरी से ही बच्चे को जन्म देना चाहता है। वहीं, अथिया ने ऐसा ना करके नॉर्मल डिलीवरी को प्राथमिकता दी।’ सुनील शेट्टी आगे अस्पताल के दिन को याद करते हुए कहते हैं, ‘मुझे याद है कि अस्पताल में हर नर्स और बच्चों के स्पेशल डॉक्टर ने कहा था कि यह अविश्वसनीय है कि उन्होंने जिस तरह से प्रक्रिया को पूरा किया। एक पिता के तौर पर यह बात मुझे बहुत प्रभावित कर गई। मैं सोच रहा था, ‘वाह, वह तैयार है!’ अथिया ऐसा करने के लिए बहुत मजबूत थी।’
लोगों ने लगाई सुनील शेट्टी की क्लास
सुनील शेट्टी के सिजेरियन डिलीवरी को आरामदायक बताने के बाद लोगों ने उन पर गुस्सा भी निकाला। सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी। उनके इस बयान पर एक ने लिखा, ‘सीजेरियन कंफर्टेबल है कैसे? वाव आप क्या जानोगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘इसे चुना नहीं जा सकता है, ये सिचुएशन पर डिपेंड करता है।’ तीसरे ने लिखा, ‘आपको लगता है सीजेरियन आसान है? वाव।’ चौथे ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि हमारी सोसाइटी सी-सेक्शन को डिलीवरी के लिए आसान प्रोसेस माना जाता है। आप नहीं जानोगे ये कितना दर्दनाक होता है। नॉर्मल हो या फिर सिजेरियन दोनों ही काफी मुश्किल डिलीवरी होती हैं। ये सिर्फ एक मां ही समझ सकती है। सिजेरियन के बाद मां अपने बच्चे को दूध नहीं पिला सकती, बच्चे को प्यार नहीं कर सकती क्योंकि आप उस कंडिशन में नहीं होते हो। जब आप दूसरों पर निर्भर हो जाते कुछ टाइम के लिए जब आप निराशा महसूस करते हो, जब आप चल नहीं पाते उठ नहीं पाते, ये कोई जोक नहीं है, आत्मविश्वास की बैंड बज जाती है।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और एक्टर की क्लास लगा रहे हैं।