जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग पूरी हो गई है। मौका था रैप-अप पार्टी का जहां रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा साथ-साथ नज़र आए। रणवीर सिंह यहां काफी बिंदास अंदाज़ में नज़र आए।
वहीं अनुष्का शर्मा भी काले रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रहीं थी। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के अलावा अनिल कपूर, रीमा काक्की, रितेश सिधवानी और उनकी गर्लफ्रेंड, जोया अख्तर सहित फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां पार्टी को एंजॉय करते नज़र आए।
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा अनिल कपूर, शेफाली शाह, ज़रीना वहाब और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज होगी।