Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के प्री-वेडिंग सेरेमनी में सबसे ज्यादा चर्चा हॉलीवुड सिंगर बियोंसे की हुई। बियोंसे के परफॉर्मेंस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे हैं। बियोंसे ने खुद अपने वैरिफाइड इंस्टा हैंडल से एक बुमरंग वीडियो को साझा किया है। इसके अलावा सिंगर ने परफॉर्मेंस के दौरान की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है। ईशा के संगीत सेरेमनी में बियोंसे मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं। रेड कलर के गाउन में बियोंसे ने अपनी सिंगिग के अलावा अपने ऑउटफिट से भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में मशहूर हॉलीवुड सिंगर बियोंसे की परफॉर्मेंस को देखने के लिए संगीत सेरेमनी में शरीक हुए मेहमान भी खासा उत्साहित थे। बताया जाता है कि बियोंसे की परफॉर्मेंस के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत तालियों के साथ किया। खबरों की मानें तो बियोंसे के साथ परफॉर्मेंस देने के लिए 60 डांसर की टीम भी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बियोंसे एक दिन की परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ रुपए की फीस ली है। बियोंसे डिफरेंट शोज, पार्टीज और फंक्शन्स में एक परफॉर्मेंस करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए ही चार्ज करतीं हैं। यह पहला मौका था जब हॉलीवुड सिंगर ने किसी भारतीय शादी में परफॉर्मेंस दी।
बता दें कि ईशा और आनंद के संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। फंक्शन में सलमान खान, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, जाह्नवी कपूर, करिश्मा कपूर, शाहरुख खान, गौरी खान, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम शामिल हैं। बता दें कि ईशा और आनंद एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। महाबलेश्वर में इसी साल आनंद ने ईशा को प्रपोज किया था। जिसके बाद पीरामल और अंबानी परिवार ने दोनों की शादी का फैसला लिया था। सितंबर के महीने में इटली के लेक कोमो में आनंद और ईशा की सगाई हुई थी।