मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी होने जा रही है। 12 दिसंबर को उदयपुर में ईशा की शादी बिजनेसमैन आनंद पिरामल से हो रही है। ऐसे में उदयपुर में बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा हुआ है। 8 दिसंबर को ईशा की संगीत सेरेमनी थी जिसमें बड़ी-बड़ी बाॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की। यहां ऐश्वर्या-अभिषेक, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर को भी साथ देखा गया। ऐसे में संगीत का जश्न खूब धूमधाम से मनाया गया। संगीत में दुल्हन की मां नीता अंबानी ने भी जबरदस्त डांस किया।

संगीत में नीता अंबानी पति मुकेश के साथ शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान में डांस करती दिखीं। वहीं नीता ने अपने दोनों बेटों के साथ भी फिल्म ‘कल हो न हो’ के गाने ‘माही वे’ पर स्टेज परफॉर्मेंस दिया। ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी की ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आप भी देखें:-

https://www.instagram.com/p/BrKClGpDebk/

ईशा की संगीत सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा भी पहुंची हैं। वहीं इस संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा को उनकी मॉम मधु चोपड़ा के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही इस तस्वीर में प्रियंका और मॉम मधु दोनों साथ में पार्टी एंजॉय करते दिखे। ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। दो दिन ईशा की शादी का उत्सव चलेगा। प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए यहां के होटल उदय विलास व सिटी पैलेस को बुक कराया गया हैं।

https://www.instagram.com/p/BrKDR75HPQe/

कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए हैं जिसमें फेमस अमेरिकी गायिका बेयोंस भी आए हुए हैं। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अमेरिका से पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शनिवार को यहां पहुंची।

https://www.instagram.com/p/BrKEjtInm5K/

priyanka chopra, priyanka chopra introduce her new family to fans, priyanka says this is us, priyanka jonas new family, see pictures of priyanka new family, priyanka-nick with perfect picture, priyanka chopra and nick jonas together, priyanka and nick wedding, priyanka nick wedding story
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और उनकी फैमिली