कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आरती ने कई शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिली।
इस शो में वह टॉप 5 तक पहुंची थीं। फिलहाल आरती सिंह डेली सोप उम्मीद की रोशनी श्रावणी में नजर आ रही हैं। जिसमें उनका निगेटिव रोल हैं। वहीं एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आरती सिंह आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।
आरती को कई बार शादी के बारे में बात करते हुए सुना गया है लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लगी थी। यहां तक की बिग बॉस 13 में आरती सिंह ने कई बार खुलासा किया था कि वह जल्द से जल्द अब शादी करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उनके परिवार में सभी लोग करियर में सफल हैं। सबने हिट सीरियल या फिर शोज दिए हैं, जिसमें रागिनी खन्ना तक शामिल हैं। बस उन्हें ही इंडस्ट्री में नाम नहीं मिल पाया।
शादी करने जा रही हैं आरती सिंह
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के एक सूत्र के मुताबिक ‘आरती मुंबई में शादी के सेलिब्रेशन के लिए वेन्यू तलाश कर रही हैं। और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहती हैं। उनके दिमाग में ड्रैगनफ्लाई, मुंबई है, लेकिन यह सब इस पर ही निर्भर करता है कि उन्हें डेट पर वेन्यू खाली मिलेगा या नहीं। आरती की शादी में सभी फंक्शन होंगे, जिसमें एक बैचलरेट पार्टी भी होगी। हल्दी, मेहंदी और फेरे जैसे पंजाबी रीति-रिवाज एक ही जगह पर होंगे। शादी में एक्टर गोविंदा से लेकर सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार, शहनाज गिल और इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल होंगे। आरती एक साल से किसी को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करना चाहते हैं।’ हालांकि आरती सिंह या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आरती ने सीरियल्स में किया काम
बता दें कि आरती सिंह ने 2007 में टीवी शो ‘मायका’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘परिचय’, ‘थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है’ और ‘वारिस’ जैसे टीवी सीरियलों में नजर आईं। वह ‘उतरन’ और ‘देवों के देव महादेव’ का भी हिस्सा रहीं।
