देशभर में इन दिनों आईपीएल की धूम है। इस बार आईपीएल (IPL 2023) में पहले ही भोजपुरी भाषा की एंट्री हुई है, जो भोजपुरी (Bhojpuri In IPL 2023) के दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक है और उसी रोमांच को बढ़ाने के लिए भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक गाना लॉन्च किया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। ट्रेंडिंग स्टार ने केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए भोजपुरी गाना गाया है, जो कि रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे महज कुछ ही घंटों में मिलियन्स व्यूज भी मिल चुके हैं। इस गाने के बोल ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ (Khele Super Giants Lucknowa) है।
खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ (Khesari Lal Song Khele Super Giants Lucknowa) को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इस गाने के आने के बाद से फैंस काफी खुश हैं। वो लगातार अपने चहेते के लिए कमेंट्स कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके फैंस उन्हें ‘ऑक्सीजन ऑफ भोजपुरी इंडस्ट्री’ तक बता रहे हैं।
ईद पर फैंस लुटा रहे खेसारी के गाने पर प्यार
जिस तरह मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स का जलवा देखने को मिल रहा है और कमेंट्री में भोजपुरी की आवाज दुनियाभर में गूंज रही है, उसी को म्यूजिकल सपोर्ट खेसारी लाल यादव के इस गाने से मिलने वाला है। इसमें वो लखनऊ सुपरजाइंट्स को खूब चीयर्स कर रहे हैं। गाने को आप काफी इन्जॉय करने वाले हैं। खेसारी के इस गाने की धुन हर जगह गूंज उठी है। वीडियो में एक्टर के साथ शिल्पी राघवानी, नेहा सिहं, खुशी और तान्या भी दिखाई दे रही हैं। ये खूब इन्जॉय किया जाने वाला गाना है। फैंस इसे ईद के मौके पर खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो को ईद के मौके पर खबर लिखे जाने तक महज कुछ ही घंटे में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे करीब दो लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं।
भोजपुरी गाना ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ (Bhojpuri gaana Khele Super Giants Lucknowa) के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसके डायरेक्टर बद्री नाथ झा है। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। इस गाने का धमाकेदार म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।