नेटफ्लिक्स का शो ‘इंडियन मैचमेकिंग’ (Indian Matchmaking) का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। इस शो में सीमा आंटी के नाम से मशहूर सीमा टपारिया अपने क्लाइंट के लिए परफेक्ट पार्टनर तलाशने में मदद करती हैं। एक एपिसोड में सीमा बड़ी उम्र की महिलाओं के छोटे उम्र के पुरुष से शादी करने पर अपनी राय देती नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी पर भी सवाल उठाए हैं।
सीमा आंटी को फिट नहीं लगती प्रियंका-निक की जोड़ी
दरअसल शो में सीमा टपारिया नादिया और उनके परिवार से मिलने उनके घर पर जाती हैं। नादिया जब उन्हें विशाल नाम के शख्स के बारे में बताती हैं। जिससे वह एक पार्टी में मिली थीं और अब वे साथ होना चाहते हैं। इस पर सीमा ने कहा कि भले ही विशाल एक अच्छा लड़का है, लेकिन नादिया से वह उम्र में बहुत छोटा है। इस पर आंटी सलाह देती हैं कि 2-3 साल तो ठीक है लेकिन 7 साल का अंतर बहुत अधिक है।
आप विशाल के मुकाबले काफी मैच्योर हो, इसलिए मेरी मानो तो विशाल आपके लिए परफ्केट मैच नहीं हैं। इसी बीच जब प्रियंका-निक की बात आती है तो सीमा कहती हैं कि कहते हुए अफसोस हो रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सही जोड़ी है। उन्होनें शादी कर ली है लेकिन ये सही मैच नहीं है। प्रियंका के सामने निक बहुत छोटे लगते हैं और वह बड़ी लगती है।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में की थी शादी
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में शादी की थी। अब ऐ दोनों एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता पिता है। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।