सिनेमा जगत में जब भी सफल अभिनेता की बात होती है तो आमतौर पर लोगों के मन में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दिलीप कुमार, रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स का ख्याल आता है। लेकिन, भारतीय सिनेमा में कई सुपरस्टार्स रहे हैं, जिनके बारे में और उनकी अचीवमेंट्स के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने सभी बड़ी फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन स्टार्स ने इतनी हिट फिल्में दी है कि उनके आगे इंडस्ट्री के बड़े धुरंधर भी कुछ नहीं हैं। ऐसे में चलिए आपको उस एक अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की और 400 हिट के साथ 50 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, भारतीय सिनेमा के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले अभिनेता कोई और नहीं बल्कि मलयालम स्क्रीन आइडल प्रेम नज़ीर हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर की बदौलत कई विश्व रिकॉर्ड्स बनाए हैं। उन्होंने तीन दशकों तक मलयालम सिनेमा पर राज किया है। वो 1951-89 तक सिनेमा में एक्टिव रहे और इस बीच 720 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। ये एक समय के लिए विश्व रिकॉर्ड था। प्रेम एक दिन में दोगुनी और तिगुनी शिफ्ट में काम किया करते थे। इसलिए ही तो उन्होने एक साल में दो बार 30 से अधिक फिल्मों में काम करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उनकी अधिकतर फिल्में सफल रही हैं। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो नाजिर की अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। इसमें अनुमानित आंकड़ा 350-500 बताया जाता है। इतना ही नहीं, फिल्म इतिहासकारों का मानना है कि प्रेम नजीर ने एक अभिनेता के तौर पर 400 हिट फिल्मों में अभिनय किया है और उनकी कम से कम 50 फिल्में तो ब्लॉकबस्टर रही हैं।
कैसे दूसरे स्टार्स से आगे हैं प्रेम नजीर?
अगर बात की जाए कि कैसे प्रेम नजीर बाकी सुपरस्टार्स से आगे हैं तो उनकी तुलना आज के सुपरस्टार्स से करनी होगी। इसकी शुरुआत सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिताभ बच्चन से करते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में मुख्य अभिनेता के रूप में 60 से भी कम हिट फिल्में दी हैं। इसमें 10 ब्लॉकबस्टर रही हैं। वहीं, साउथ से लेकर बॉलीवुड में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रजनीकांत ने 80 से ज्यादा हिट और एक दर्जन से ज्यादा ब्लॉकबस्टर दी है। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तीन खान की बात की जाए तो सलमान खान ने 39 हिट और 15 ब्लॉकबस्टर, शाहरुख खान 34 हिट और 10 ब्लॉकबस्टर दी है। साथ ही आमिर खान 20 हिट और 6 ब्लॉकबस्टर के साथ खान्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
ऐसे में अगर इन सभी स्टार्स की हिट फिल्मों को एक साथ जोड़ भी लिया जाए तो भी प्रेम नज़ीर की हिट के बराबर ये आंकड़े नहीं पहुंचेंगे। अगर ये कहा जाए कि प्रेम नजीर की हिट फिल्मों के मुकाबले आज के स्टार्स की फिल्में कमर्शियली रूप से ज्यादा हिट हैं तो प्रेम नजीर ने भी उस समय के अनुसार और सीमित दायरों के बीच हिट फिल्में दी हैं।
प्रेम नजीर का करियर
वहीं, प्रेम नजीर के करियर के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म साल 1929 में त्रावणकोर में हुआ था और उनका जन्म नाम अब्दुल खादर था। उन्होंने कॉलेज में रहते हुए थिएटर में अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उनकी 1952 में पहली फिल्म ‘मरुमकल’ आई थी। फिर दूसरी फिल्म ‘विसप्पिंटे विली’ थी, जो कि करियर की पहली सफल फिल्म रही थी। यहां से उनका नाम प्रेम नजीर पड़ा था। वो थोड़े ही समय में युवा दिलों की धड़कन बन गए थे और खतरनाक किरदार निभाकर खूब नाम कमाया। 1950 के दशक में एक्टर ने उन फिल्मों में काम किया, जो सोसाइटी बेस्ड थीं। इन फिल्मों ने उन्हें एक सुपरस्टार में बदल दिया। बाद में वो इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार बने और सदबहार हीरो कहलाए।
हालांकि, बाद में 1980 के दशक तक नजीर ने फिल्मों में सहायक भूमिकाओं का रुख किया। क्योंकि उन्हें एहसास हो चुका था कि दर्शक युवा नायकों को देखना चाहते थे। उनकी हिट फिल्मों की बात की जाए तो पदयोत्तम (1982) और वेल्लारिका पट्टनम (1985) जैसी फिल्में रही हैं। उनके बाद ममूटी और मोहनलाल जैसे युवा सितारों को लोग पसंद करने लगे थे। 1989 में नजीर को खसरा हो गया था और 59 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी अंतिम रिलीज प्रियदर्शन की ‘कदाथनदान अंबाडी’ थी, जो 1990 में रिलीज़ हुई थी।
गुजरे जमाने में अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार का चर्चे जगजाहिर रहे हैं। सदाबहार एक्ट्रेस ने बताया था कि बिग बी ने उन्हें दो अंगूठियां गिफ्ट की थी, जो वो हमेशा पहना करती थीं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अ