Independence Day 2025: आपने देशभक्ति गाने हिंदी में तो बहुत सुने होंगे। लेकिन अगर आप भोजपुरी फिल्में और गाने देखना पसंद करते हैं तो यहां पर आपको ढेरों भोजपुरी देशभक्ति गीतों की लिस्ट मिल सकती है, जिसके साथ इस स्वतंत्रता दिवस 2025 को आप अपने मनपसंद गानों के साथ और भी खास बना सकते हैं। 15 अगस्त, 2025 यानी कि स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अरविंद अकेला कल्लू और कल्पना पटवारी का भोजपुरी गाना ‘देश के वीर’ रिलीज किया गया है, जो कि रिलीज होते ही स्वतंत्रता दिवस से पहले ही यूट्यूब पर म्यूजिक लिस्ट में छा गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये देशभक्ति गीत आपके दिल को छू जाएगा।
अरविंद अकेला कल्लू और कल्पना पटवारी का भोजपुरी देशभक्ति गीत ‘देश के वीर’ को जीएमजी-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में कल्लू को देश के वीर जवान की भूमिका में होते हैं, जो छुट्टी पर आए होते हैं और पत्नी बनीं आस्था सिंह के साथ टाइम स्पेंड कर रहे होते हैं। इसी बीच आर्मी हेडक्वाटर से छुट्टी कैंसिल का लैटर आता है और इसे देखकर आस्था सिंह के चेहरे पर मायूसी छा जाती है, जिसके बाद गाने के बोल शुरू होते हैं, ‘तू देश के वीर हवा हम तोहार वीरांगना…’।
कल्लू और कल्पना पटवारी का देशभक्ति गाना ‘देश के वीर’ दर्शकों के दिलों को छू रहा है। ये एक फौजी भाई के दर्द को बयां करता है कि वो देश की रक्षा के लिए अपना परिवार और सब कुछ छोड़कर कैसे सरहद पर रहता है। साल-साल भर सरहद पर रहना दर्द से भरा है। वीडियो में आस्था और कल्लू के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। कल्लू के भोजपुरी गाने को हजारों बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि भोजपुरी देशभक्ति गाना ‘देश के वीर’ को अरविंद अकेला कल्लू के साथ ही कल्पना पटवारी ने गाया है। कल्पना ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपने कई दशक दिए और इस बीच छठ पर्व से लेकर कई बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके लिरिक्स विष्णु विशेष ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो का निर्देशन आदि इन ने किया है। ‘सैयारा’ ओटीटी रिलीज; घर बैठे कब और कहां देखें अहान पांडेय-अनीत पड्डा की 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म