IMDb ने साल 2022 के सबसे लोकप्रिय इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कोई बॉलीवुड सितारा नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार धनुष हैं। इस लिस्ट में साउथ के कई सितारे शामिल हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम भी शामिल है। इस साल धनुष की 5 रिलीज़ हुई हैं, जिनमें रुसो ब्रदर्स की द ग्रे मैन, और तमिल हिट थिरुचित्राम्बलम के अलावा नाने वरुवेन और वाथी भी शामिल हैं। वहीं आलिया भट्ट ने इस साल दो हिट – गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र दी हैं। वहीं नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म डार्लिंग्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों ने आरआरआर में अभिनय किया, वहीं कन्नड़ अभिनेता यश ने ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 की बदौलत 2022 की धमाकेदार शुरुआत की। यह लिस्ट आईएमडीबी में यूजर्स द्वारा विज़िट की संख्या के आधार पर तैयार की गई है।
ये हैं क्रम से टॉप 10 सितारे
- धनुष
- आलिया भट्ट
- ऐश्वर्या राय बच्चन
- राम चरण तेजा
- सामंथा रुथ प्रभु
- ऋतिक रोशन
- कियारा आडवाणी
- एन.टी. रामा राव जूनियर
- अल्लू अर्जुन
- यश
आलिया ने जाहिर की खुशी
IMDb के साथ बात करते हुए, आलिया भट्ट ने कहा कि वह इस लिस्ट में शामिल होने से बेहद खुश हैं। आलिया ने कहा- “2022 अब तक फिल्मों में मेरे लिए सबसे यादगार साल रहा है- दर्शकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी हूं।

इस साल मेरी फिल्में और हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ सहयोग करके सम्मानित महसूस कर रही हूं। जब तक मैं कैमरे फेस कर रही हूँ, तब तक मैं दर्शकों का मनोरंजन करती रहूँगी! लव एंड लाइट। एक बार फिर आपका धन्यवाद।”
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
आलिया भट्ट ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है, आलिया अब करण जौहर की निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ गली बॉय के सह-कलाकार रणवीर सिंह भी हैं। उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की रोड ट्रिप फिल्म ‘जी ले ज़रा’ भी है।