बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सूरत और लुक्स के कारण उन्हें ग्रीक गॉड कहा जाता है। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों को क्रेजी कर दिया था। ऋतिक के लुक्स की लड़कियां ही नहीं लड़के भी दीवाने हो गए थे। इसके बाद साल 2003 में ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में नजर आए थे और इससे उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई थी।
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। ग्रीक गॉड कहलाए जाने वाले ऋतिक रोशन का लुक आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। एक्टर 51 साल के हो गए हैं और इस मौके पर हम उनके सबसे बड़े डेब्यू के बारे में बात करने जा रहा है, आज तक किसी फिल्म को पहली फिल्म से उनकी प्रसिद्धी नहीं मिली, जितनी ऋतिक रोशन को हासिल हुई।
माना जाता है कि ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म में पहली बार लोगों ने इतने ग्लैमरस मेल एक्टर को देखा था। ऋतिक रोशन ने अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली इमेज को भी टक्कर दे दी थी। फिल्म में ऋतिक बेहद रोमांटिक दिखाए गए थे, इससे उनका चार्म और भी बढ़ गया था।
फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे राकेश रोशन
ऋतिक ने कुछ सालों पहले बताया था कि राकेश रोशन जो उनके पिता भी हैं वो उन्हें इस फिल्म में साइन नहीं करना चाहते थे। फिर उनके पिता ने कैसे विचार बदला, इसे लेकर ऋतिक ने गलाटा प्लस को बताया कि उनके पिता चाहते थे कि फिल्म में नया चेहरा हो। “मैं भी वही चाहता था, मैं भी ऐसे था कि हां पापा, मैं भी नहीं चाहता कि शाहरुख ये करें। बार-बार जब ये बात हुई तो उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें फिल्म में ले रहा हूं।”
बता दें कि इस वक्त ऋतिक रोशन अपने परिवार की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही उनकी इस फिल्म को भी 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। हाल ही में डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन में फिल्म के गाने ‘प्यार की कश्ती में’ गाने को लेकर एक किस्सा सुनाया। ऋतिक ने बताया कि उन्होंने कभी गिटार नहीं बजाया और इस गाने में उन्हें ऐसा करना था।
गाने के शूट से एक दिन पहले उन्हें गिटार दिया गया था और वो ये दिखाना चाहते थे कि उन्होंने ही गिटार बजाया। एक्टर ने कहा कि वो पूरी रात अपने हाथों से प्रैक्टिस करते रहे, जैसे वो गिटार बजा रहे हों।
कब रिलीज हो रही ‘कहो ना प्यार है’?
बता दें कि ये फिल्म 10 जनवरी को थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है। इस दिन एक्टर का 51वां जन्मदिन भी है। 9 जनवरी को मुंबई के पीवीआर आईकॉन में रात 9 बजे इसका स्पेशल प्रीमियर भी होगा।