एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान की मानें तो तलाक के बाद अरबाज खान संग उनका रिश्ता काफी बेहतर हो गया है। पूर्व कपल ने साल 1998 में एक दूसरे से शादी की थी और साल 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा है, जिसकी वो दोनों मिलकर परवरिश कर रहे हैं। अरबाजस खान और मलाइका अरोड़ा, दोनों ही अलग-अलग लोगों के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और अरबाज, जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
मसाला मेगजीन से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने बताया कि अरबाज के साथ अब उनका रिश्ता पहले से अच्छा है। एक्ट्रेस ने कहा,”अब हम ज्यादा मेच्योर हैं और खुश, शांत लोग हैं। वो एक अद्भुत व्यक्ति हैं, मैं केवल उनके जीवन में बेस्ट की कामना करती हूं। कभी-कभी लोग बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन वो एक-साथ बढ़िया नहीं रहते। हमारे साथ भी ऐसा ही कुछ है। मैं हमेशा उनके लिए अच्छा चाहूंगी।”
इसके अलावा मलाइका ने अपनी शादी को खत्म करने के फैसले पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने खुद को सबसे पहले रखने का फैसला लिया, जिसके बाद वो एक खुश इंसान बन गईं। मलाइका ने कहा,”मेरा मेरे बेटे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है, वो देखता है कि मैं कितनी खुश हूं। मेरे पूर्व पति के साथ भी मेरा रिश्ता पहले से अच्छा है। मैं खुश हूं कि मैंने ये फैसला लिया और मैं खुद के लिए खड़ी रही। तो जो भी औरतें हैं, डरना मत, अपने दिल की सुनने से कभी पीछे मत हटना। हां, आप पंख फड़फड़ाएंगे लेकिन जीवन आसान नहीं है। आप सभी को खुश नहीं कर सकते।”
अर्जुन और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने रिश्ते को सबके सामने दिखाना शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन दोनों का हर मौके पर साथ में दिखना इस बात का सबूत था कि वो एक दूसरे के प्यार में हैं। दोनों अकसर वैकेशन की तस्वीरें भी शेयर करते हैं,जिससे फैंस पता लगा ही लेते हैं कि दोनों साथ में ही वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन ने बताया कि उन्होंने परिवार और मलाइका के पहले रिश्ते के कारण इस रिश्ते को दुनिया के सामने लाने में समय लिया। इसके अलावा अर्जुन ने बताया कि मलाइका उनकी दादी से भी मिल चुकी हैं। हालांकि शादी को लेकर फिलहाल उनका कोई प्लान नहीं है।