Housefull 4 Box Office Collection Day 6 Updates: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 स्लो स्पीड के साथ सिनेमाघरों में आई और अब स्पीड के साथ करोड़ों बटोर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जिस तरह से धीमी गति दिखाते हुए 19 करोड़ का बिजनेस किया था सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ के करीब सामने आया। दिवाली वीक की वजह से फिल्म का कलेक्शन लो रहा था। पर अब फिल्म हाउसफुल 4 अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है।

खबरें हैं कि फिल्म हाउसफुल 4 अब 150 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। वह दिन भी दूर नहीं जब फिल्म हाउसफुल 4 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। वैसे भी फैंस को पहले दिन से ही कह रहे हैं कि अक्षय कुमार की ये फिल्म 300-350 करोड़ रुपए आराम से कमाएगी। जबकि फिल्म को लेकर लोगों के अरमान उस वक्त टूट गए थे जब ओपनिंग डे पर फिल्म ने उम्मीद से कम कमाए थे।

बता दें,  शनिवार को फिल्म ने कमाए थे- 18.81 करोड़ रुपए। रविवार को फिल्म का आंकड़ा रहा था 15.33 करोड़ रुपए। तो वहीं सोमवार को फिल्म ने कमाए थे 34.56 करोड़ रुपए। इस हिसाब से फिल्म टोटल 87.78 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं।  फिल्म हाउसफुल 4 ने 30 अक्टूबर को 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं बुधवार को 16 करोड़ रुपए कमा कर फिल्म ने 128 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि कोमल नहता के ट्वीट के मुताबित इस फिल्म ने 6ठें दिन में 121.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। जानिए फैंस का रिएक्शन..

Live Blog

17:10 (IST)31 Oct 2019
सक्सेस देख हाउसफुल फैन्स खुश...

हाउसफुल फोर की सक्सेस को देख कर फैंस बेहद खुश हैं। पहले अक्षय फैंस थोड़े मायूस हो गए थे। लेकिन अब अक्षय के फैंस कह रहे हैं- 'सिंह इज किंग'।

16:31 (IST)31 Oct 2019
Housefull 4: और क्या है खास

फिल्म में गाने के दृश्यों में काफी लोगों का इस्तेमाल हुआ है। गाने भी मनोरंजन से भरपूर है। दृश्य हंसाने वाले है। ग्राफिक्स के सहारे शेर भी बनाए गए है जिनको गामा ( राणा डग्गुबाती) अपने हाथों से मारता है। फिल्म में बाबाजी भी है और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी इसमें बाबा बने है। एक दम हंसोड़ बाबा जो उल्ट पैरो पर चलता है पर सीधे पैरो पर नाचता है। अक्षय कुमार अपनी पिछली कई हास्य भूमिकाओं की तरह अपने में मनोरंजन के डबल डोज हैं।

16:01 (IST)31 Oct 2019
अक्षय कुमार की फिल्म में सितम गढ़ की कहानी..

बहरहाल सितम गढ़ पहुंचने पर पहले हैरी को मालूम होता है वो छह सौ साल पहले बाला नाम का राजकुमार था और मैक्स धर्मपुत्र नाम का अंगरक्षक और रॉय एक नृत्य गुरु था। बाला के सिर पर बाल नहीं उगे इसलिए उसे मनोवैज्ञानिक समस्या भी थी। लड़कियां तब भी बहनें थी और इन तीनों से उनकी शादी होने वाली थी। पर जोड़ियां अलग थी। अब बाला यानी हैरी के सामने चुनौती ये है कि बाकी लोगों को याद कैसे दिलाए कि पिछले जन्म में क्या हुआ था और जोड़ियां कैसे ठीक की जाएं कि वही लड़के – लड़की की शादी इस जन्म में भी हो जिनकी छह सौ साल पहले होने वाली थी। यानी जम के रफुगीरी करनी पड़ी है निर्देशक और पटकथा लेखकों को।

14:01 (IST)31 Oct 2019
हाउसफुल 4............

हैरी (अक्षय कुमार), मैक्स (बॉबी देओल) और रॉय (रितेश देशमुख) लंदन में रहते हैं और हेयर कटिंग सैलून चलाते हैं। हैरी जोर की आवाज सुनते ही सबकुछ भूल जाता है। इसी कारण लोग उसे बेवकूफ बनाते रहते हैं। हैरी की इसी भुलक्कड़ी की वजह से एक माफिया डॉन के करोड़ों रुपए लौटाने है। तीनों मिलकर एक रईस ( रंजीत) की तीन बेटियों को पटाने की योजना बनाते हैं। तीनों लड़कियां – कृति सैनान, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े – पट भी जाती हैं। शादी हिंदुस्तान में होने का फैसला होता है। सितम गढ़ में। आज भले सितम गढ़ किसी नक्शे पर ना मिले पर इससे किसी को इंकार करना मुश्किल होगा कि छह सौ साल पहले था।

13:02 (IST)31 Oct 2019
यहां है पुनर्जन्म की कहानी

इसके अलावा एक पिता। कुल मिलाकर 11 लोगों का पुनर्जन्म होता है। इसमें पुराने वक्त की वो लड़ाई है जो घोड़ों पर सवार होकर तलवारों से लड़ी जाती थी। पर इसमें आज के दौर की माफियागिरी भी है। लेकिन इस सब का कुल जमा ये है कि ये शुरू से आखिर तक हसाती ही हंसाती है। जिसको माइंड लेस कॉमेडी कहते है वो है हाउसफुल 4। जबरदस्त चुटकुलेबाजी है इसमें। ऐसी हंसी जिसमें बेसिरपैर की बातें होती हैं पर आप ठहाके लगते है।

12:08 (IST)31 Oct 2019
जानें क्या है हाउसफुल 4 का प्लॉट

कहानी लंबी है। बहुत बहुत लंबी। समझ लीजिए कि छह सौ बरसों में फैली है इस फिल्म की कहानी। ये १४१९ में शुरू होती है और 2019 तक खींची चली आई है। अब तो साफ हो गया होगा कि उसमे पुनर्जन्म का मामला है। और सिर्फ एक या दो लोगों का नहीं। तीन प्रेमी हैं और तीन प्रेमिकाएं हैं। दो खलनायक और दो जोकर।

11:22 (IST)31 Oct 2019
अक्षय की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है BIGIL...

अक्षय की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है BIGIL... साउथ इंडियन फिल्म बिगिल उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके दिखा रही है। इंडियन मार्किट में तो फिल्म ने धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस दी है ही, इंटरनेशनल मार्किट में भी फिल्म वॉर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमा चुकी है। जबकि इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि बिगिल साउथ इंडियन फिल्म Kaithi से रेस में हार जाएगी। लेकिन अब कलेक्शन के मामले में विजय की फिल्म बेहतर करते दिखा रही है।

10:42 (IST)31 Oct 2019
Housefull 4: ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन में मचा तहलका!

इधर, ट्रेड एनेलिस्ट रोहित जैसवाल ने इस फिल्म को लेकर कुछ इस तरह से कलेक्शन शेयर किया है। (ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन से) उनके मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को कमाए 150 करोड़, शनिवार को 350 करोड़, रविवार को 700 करोड़, सोमवार को 800 करोड़ और मंगलवार को 766 करोड़ टोटल 2766 करोड़।

10:27 (IST)31 Oct 2019
बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धमाके कर रही Housefull 4..

दिवाली वीक पर रिलीज हुई Houseful 4 ने शुरुआत बेशक अच्छी की थी। लेकिन इस आंकड़े को फिल्म से बंधी उम्मीद से कम आंका गया था। शुक्रवार यानी की ओपनिंग डे पर फिल्म हाउसफुल 4 ने कमाए थे 19.08 करोड़ रुपए। अब फिल्म ने धमाके करना शुरू कर दिया है।

10:23 (IST)31 Oct 2019
अक्षय हाउसफुल 4 का इन फिल्मों से है कड़ा मुकाबला..

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के अलावा तापसी पन्नू और भूमि पेडने कर की 'सांड की आंख', मौनी रॉय और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' रिलीज हुई हैं। दर्शकों के पास इस वक्त कई सारे ऑप्शन है मनोरंजन के लिए। इसके अलावा साउथ की फिल्में भी इस वक्त धमाल मचा रही हैं। दो बड़ी फिल्में साउथ से रिलीज हुई हैं- विजय की BIGIL और कार्थी की 'कैथी'। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस कर रही हैं।