मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो मस्कुलर और रिप्ड नजर आ रहे हैं। हनी सिंह काफी समय से खुद की फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे। हनी सिंह का नया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हनी सिंह की ये तस्वीर हाल ही में हैदराबाद एक कार्यक्रम से पहले की है। जिसमें वो डार्क ग्रीन सैंडो, ब्लैक लोअर और ग्रीन जूते पहने खड़े हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनके इस अवतार को उनके 2012 के लुक की तरह बता रहे हैं।

इतना ही नहीं इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने उनके फिटनेस को लेकर कमेंट्स किए हैं। मशहूर संगीतकार जुगी डी ने लिखा, “हां भाई अच्छा लग रहा है।” डीजे गॉडेस ने लिखा कि रैपर अपने “बीस्ट मोड” में है। जैजी बी ने कमेंट किया, “नो पेन नो गेन भाई।”

ब्लैक डेविल ने लिखा, ”अब तो ऐसा लग रहा है कि अपना 2012 वाला सिंह साहब वापस देखने मिलेगा। शेर, यो यो हनी सिंह, लव यू पाजी।” शाह इंस्टा ने लिखा, ”सब वापस आ गया, बस हेयर स्टाइल भी वैसा हो जाता तो मजा आ जाता।”

दरअसल हनी सिंह ने पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लंबे समय के बाद साल 2021 में “सैयां जी,” “मॉडर्न रांझा,” “कांटा लगा,” “बूम बूम,” और “गद्दी नीवी” जैसे गाने दिए।

हनी सिंह ने ‘चार बोतल वोडका’, ‘अंग्रेजी बीट’, ‘ब्लू आइज’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जो आज भी पार्टियों में चार चांद लगा देते हैं। वह मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनकी नई तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिलती हैं। पिछले हफ्ते भी उन्होंने गोवा की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जहां उन्होंने होली में खूब धमाल मचाया था।

बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो हनी सिंह इन दिनों लाइव परफॉर्मेंस में बिजी हैं। उन्होंने शनिवार को हैदराबाद में परफॉर्म किया था। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2021 में हनी सिंह पर उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे।