भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और इंडस्ट्री की न्यू वॉइस सेंसेशन शिवानी सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग ‘जानू रंगवा डाले आईब’ (Janu Rangwa Dale Aaib) को रिलीज कर दिया गया है, जो कि रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल काटे हुए है। इसमें शादीशुदा एक्टर को पत्नी छोड़ को-एक्ट्रेस के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है। जबकि होली अभी आई भी नहीं है। वैसे से रियल नहीं बल्कि रील का मामला है। एक्टर के होली स्पेशल गाने को बेहद ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है। ये दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में एक बार फिर से कल्लू शिवानी सिंह की वॉइस केमिस्ट्री लोगों के दिलों पर छा गई है।
भोजपुरी गाना ‘जानू रंगवा डाले आईब’ का म्यूजिक वीडियो भी दमदार है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कल्लू पारुल यादव के साथ नजर आए हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है और यह गाने को और भी खास बनाने के लिए काफी है। वही इस गाने को लेकर कल्लू ने बताया कि लोगों पर होली की खुमारी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है इसलिए हमने उनकी इस खूमारी को बढ़ाने के लिए अपना यह बेहद खूबसूरत गाना रिलीज किया है। इस गाने में रोमांस का भी खूब तड़का लगा है। इसे महज 12 घंटे में ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने पर खूब रील्स वीडियो बन रहे हैं।
आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू शादीशुदा हैं। उन्होंने पिछले साल 26 जनवरी, 2023 को शादी की थी। ऐसे में अब उनकी शादी को एक साल का वक्त हो गया है। वो फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के साथ परिवार को भी टाइम देते हैं।
गाना ‘जानू रंगवा डाले आईब’ को कल्लू ने ही अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और उनका साथ शिवानी सिंह ने दिया है। इसके राइटर आशुतोष तिवारी हैं। म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया है, जो इससे पहले पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के गानों के म्यूजिक दे चुके हैं। गाने के वीडियो डायरेक्टर लकी विश्वकर्मा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गौरतलब है कि वीडियो को कल्लू और एक्ट्रेस पारूल यादव पर फिल्माया गया है।