देशभर में होली सोमवार यानी कि 25 मार्च को सेलिब्रेट की जानी है। इसका खुमार अभी से लोगों के सिर पर चढ़ गया है और लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी में भोजपुरी स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। वो एक महीने पहले से ही रंगों से सराबोर माहौल बनाए हुए हैं। एक के बाद एक गाने धमाकेदार गाने रिलीज कर रहे हैं। इसी बीच अब भोजपुरी के यंग स्टार अंकुश राजा (Ankush Raja) का नया गाना रिलीज होते ही छा गया है। ये एक होली स्पेशल गीत है। इसका टाइटल ‘आहि रे दिदिया’ (Aahi Re Didiya) है।
भोजपुरी होली गीत ‘आहि रे दिदिया’ (Aahi Re Didiya) के वीडियो को अनुपमा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। अंकुश के इस वीडियो को डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इसमें अंकुश के साथ एक्ट्रेस सपना चौहान हैं। उन्होंने साली का रोल प्ले किया है। ऐसे में होली के मौके पर अंकुश साली को पाकर खुशी झूम उठे हैं और वो होली मनाने के लिए उतावले हुए जा रहे हैं। इसमें दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री और डांस मूव्स देखने के लिए मिल रहे हैं। लहंगे में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं, अंकुश को लुंगी में देखा जा सकता है।
भोजपुरी गाना ‘आहि रे दिदिया’ को अंकुश राजा ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है। इसमें उनका साथ ट्रेंडिंग स्टार सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप और दीपक मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। कंपोजर शुभम तिवारी हैं। वहीं, वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है।
इसके अलावा आपको बता दें कि अंकुश राजा के साथ दिख रहीं एक्ट्रेस सपना चौहान भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस बन गई हैं। वो हिमाचल से ताल्लुक रखती हैं और भोजपुरी में अपना सिक्का जमा रही हैं। उन्हें पहली बार भोजपुरी में ब्रेक खेसारी लाल यादव ने दिया था। इसके बाद उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू और अंकुश राजा जैसे सितारों के साथ स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।