हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभी बेंगलुरु में हैं। दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में यह कपल पहली रिसेप्शन पार्टी देने वाला है। रिसेप्शन के समय और वेन्यू को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि हम आपको बता रहे हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी कब और कहां देने वाले हैं।
बॉलीवुड के ‘राम-लीला’ अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी बेंगलुरु के ‘द लीला पैलेस होटेल’ में होस्ट करने वाले हैं। रिसेप्शन पार्टी 21 नवंबर को शाम 7 बजे से शुरु होगी। पार्टी से पहले दीपिका-रणवीर मीडिया और अपने फैन्स से मिलेंगे। हालांकि रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। खबरें हैं शादी समारोह की तरह ही रिसेप्शन में भी दोनों स्टार्स सब्यासाची के डिजाइनर अटायर में नजर आएंगे।
बता दें कि दीपिका ने ही अपने रिसेप्शन के लिए यह पैलेस चुना है। रिसेप्शन पार्टी में मेहमानों को साउथ इंडियन पकवान परोसे जाएंगे। दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने खुद यह सुनिश्चित किया है व्यंजन स्वादिष्ट हों। खबरें हैं कि बेंगलुरु वाला रिसेप्शन दिपिका के परिवार वाले आयोजित करेंगे और मुंबई वाला रिसेप्शन रणवीर सिंह का परिवार देगा।
मंगलवार को बेंगलुरु के लिए निकलने से पहले एक्टर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने मीडिया के लिए पोज़ दिए और फिर बैंगलोर के लिए निकल गए। दीपिका के होमटाउन पहुंचने के बाद दोनों ने अपने फैन्स को धन्यवाद दिया और घर से उनकी तरफ हाथ हिलाकर रेस्पोंस किया।
इस दौरान दीपिका पादुकोण का बेंगलुरु स्थित घर पूरी तरह से लाइट्स और बल्ब्स से सजाया हुआ था। बैंगलोर के बाद ‘बाजीराव-मस्तानी’ अभिनीत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं जो कि 29 नवंबर को होगा। मुंबई रिसेप्शन का वेन्यू ‘द ग्रैंड हयात’ रखा गया है और रिसेप्शन पार्टी शाम 8 बजे से शुरु होगी।
शादी के दिन दीपिका और रणवीर ने इस बात का खास ध्यान रखा था कि उनकी शादी की एक भी तस्वीर या वीडियो लीक ना हो। शादी के बाद उन्होंने ख़ुद ही अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर किया जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रेस्पोंस दे रहे हैं।