बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने किसान बिल की तरफदारी करते हुए किसानों के प्रोटेस्ट को व्यर्थ बताया। साथ ही कहा कि किसान ये तक नहीं जानते कि वे क्या चाहते हैं। हेमा मालिनी ने पूछा कि उन्हें खेत कानूनों के साथ क्या समस्या है? उन्हें नहीं पता, इससे पता चलता है कि वे ऐसा कर रहे हैं क्योंकि किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है।

एएनआई के ट्वीट द्वारा हेमा मालिनी का बयान सामने आया। इसको लेकर लोगों ने हेमा मालिनी से उल्टा सवाल करने शुरू कर दिए। हेमा के इस कमेंट पर एक यूजर ने कहा- आप जानती भी हैं MSP की क्या फुलफॉर्म है? इस बात की क्या आपको जानकारी है? एक यूजर ने कहा- असली किसान अपने खेतों में व्यस्त हैं, जबकि ये नकली किसान हैं जो मंडियों के नियंत्रक हैं और विपक्ष, उग्रवादियों, देशद्रोहियों और चीन जैसे शत्रुतापूर्ण देशों के उग्रवादियों के साथ हैं।

एक ने सवाल किया- आप क्या एक्सपेक्ट करती हो तो? तो किसी ने हमा मालिनी की पुरानी तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया जिसमें वह धान काटती दिख रही हैं। इस तस्वीर का मजाक उड़ाते हुएकई लोग बोले-आप भी तो उम्दा एक्ट्रेस हैं मैडम।

पटेल नाम के एक यूजर ने कहा- माइंड ब्लोइंग मैम, पिछली बार हर कोई आपके व्यापक कौशल से मंत्रमुग्ध हो गया था। आइए इन अज्ञानी किसानों को आपका कृषि कौशल दिखाएं। मुझे यकीन है, आपके शो के बाद, ये किसान समझेंगे कि उन्हें खेती के बारे में कुछ नहीं पता है।

फ्रैडी जॉर्ज नाम के शख्स ने कहा- मैडम आपकी बहू पंजाब की, आप पंजाब से चुनाव क्यों नहीं लड़ते। आप नहीं जानते कि आपने अपने राज्य के लिए क्या किया है। एक यूजर ने हेमा मालिनी बात का समर्थन क कहा- सही कहा मैम आपने ये तो किसान है ही नहीं ये तो मिडिएटर्स हैं।