दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर खबर छाई हुई है। ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने 27 सितंबर को ट्विटर पर लिखा था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसी बीच दीपिका की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी आई। जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि इस कपल के रिश्तेम में खटास आ गई है। लेकिन रणवीर सिंह ने इस बात को सिरे से नकार दिया है।
FICCI फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022 के कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने दीपिका संग अपने प्यार और रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों को साथ में 10 साल हो चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे को साल 2010 में डेट करना शुरू किया था और अब 2022 में उनके रिश्ते को दस साल हो गए हैं।
रणवीर का ये वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो रहा है, रणवीर से दीपिका संग उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने कहा,”टचवुड ! हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की । इसलिए 2022 मुझे और दीपिका के दस साल हो गए हैं।” ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।
दीपिका मेरी लाइफ में है मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं
काम को लेकर सवाल किए जाने पर रणवीर ने बताया कि वो दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो दीपिका की बहुत इज्जत करते हैं और उन्हें बहुत पसंद करते हैं। एक्टर ने कहा कि उन्होंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा है, चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि दीपिका का उनकी लाइफ में होना सबसे अच्छी बात है। वो इस बात के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो और दीपिका जल्द ही एक फिल्म में साथ में दिखने वाले हैं।
आपको बता दें कि 26 सितंबर को दीपिका पादुकोण की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद देर राज उन्हें मुंबई के ब्रीच अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर परिवार या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में उनके कुछ टेस्ट किए गए और उनकी तबीयत में भी सुधार आ गया था।