बीते दिनों जामनगर में हुए अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई सितारे पहुंचे। क्या बॉलीवुड क्या हॉलीवुड सितारों का हुजूम लगा रहा, लेकिन जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली वो थीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। हमेशा आगे बाल में बिना मेकअप के नजर आने वाली आराध्या ने इस बार अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया।
महज 12 साल 3 महीने की आराध्या जब बेबी पिंक लहंगे में मां ऐश्वर्या के साथ इवेंट पर पहुंची तो हर किसी की निगाह आराध्या पर ठहर गई। आराध्या न्यू हेयरस्टाइल में लाइट मेकअप के साथ बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। आराध्या पहले से काफी बड़ी भी लग रही थीं। ऐसे में नेटिजेंस कमेंट्स करने से कहां पीछे रहते। कई लोगों ने कमेंट करके कहा कि आराध्या बहुत जल्दी बड़ी हो गई।
एक यूजर ने लिखा ये 10जी की स्पीड से बढ़ रही है। वहीं कुछ लोगों ने ऐश्वर्या के 90s के लुक से आराध्या की तुलना की। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो आराध्या को देखकर कमेंट करने लगे कि ऐश्वर्या की बेटी ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। लोगों का मानना है कि आराध्या ने नोज जॉब और लिप जॉब करवाया है। वहीं लोगों ने तो यहां तक लिखा है कि आराध्या ने स्किन वाइटनिंग भी कराई है।
क्या वाकई आराध्या ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी?
आराध्या महज 12 साल की हैं ऐसे में नहीं लगता कि उन्होंने कोई सर्जरी का सहारा लिया है। ऐसा लगता है कि ये सिर्फ बदले हुए हेयरस्टाइल और मेकअप की वजह से लग रहा है।
गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन चला है। इस फंक्शन में स्टार सिंगर रिहाना, मार्क जुकरबर्ग जैसी कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची थीं। इस दौरान सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने साथ में परफॉर्म भी किया।