Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने हैं। लेकिन गजबण सॉन्ग इन दिनों सपना के फैंस का फेवरेट सॉन्ग बन गया है। इस पॉपुलर गाने पर तो अब री शूट भी होने लगे हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आय़ा है जिसे दर्शक देखना काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में दो लड़किया डांस कर रही हैं।

सपना चौधरी और सुनीता बेबी इस गाने पर कई बार अपने फैंस के सामने डांस करके दिखा चुकी हैं। वहीं इन दो लड़कियों ने अपने अलग तरह के डांस से लोगों को अपने वीडियो की तरफ आकर्षित किया। कई लोग तो कमेंट बॉक्स पर ये भी कहते दिखे कि ये है असली हरियाणवी संस्कृति की झलक। तो किसी ने बोला- इसे कहते हैं हरियाणा का लोक नृत्य। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस गाने में नाच रही दोनों डांसर्स की न सिर्फ तारीफ की हैं, बल्कि उनके पहनावे को भी खासा पसंद किया। कई लोग इस दौरान ये भी कहते दिखे, ‘आज कल के गानों में ऐसे कपड़े कहां दिखाई देते हैं।’

इस गाने पर परफॉर्मेंस देख कर ज्यादातर लोग कहते दिखे- वाह क्या परफॉर्मेंस हैं तो किसी ने कहा सौ में से सौ अंक। तो कोई बोला- वंडरफुल परफॉर्मेंस। तो कोई बोला- ‘भाई सपना का गाना तो बच्चे बच्चे के मुंह पर है।’

ओरिजनल वीडियो में सपना चौधरी सूट पहन कर अपने फैंस के सामने डांस करती दिखती हैं। सपना के इस वीडियो को अब तक 203,955,510 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में सपना दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में डांस करती दिख रही हैं। इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है। लिरिक्स मुकेश जाजी के हैं। अमित जाजी का म्यूजिक है। गाने में सपना चौधरी बैंगनी रंग का सूट पहन कर नाच रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=qsSQLbm9jns