Happy Birthday Harshali Malhotra: ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा 3 जून को 15 साल की हो गई हैं। हालांकि सलमान खान के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करने के बाद हर्षाली को अलग पहचान मिली, लेकिन इससे पहले भी वह कई टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। महज 7 साल की उम्र में हर्षाली फिल्म Bajrangi Bhaijaan में नजर आई थीं और उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। लेकिन अब वह काफी बदल चुकी हैं। आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
सोशल मीडिया पर हैं लाखों फैंस
हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियोज पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 1.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह कथक में रुचि रखती हैं और ये कला सीख रही हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लासिकल डांस के वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने ‘मेहंदी है रचने वाली’ गाने पर एक डांस नंबर शेयर किया था, जिसे लगभग 1 लाख लोगों ने लाइक किया।
हर्षाली का बदला लुक
हर्षाली को पहचानना अब काफी मुश्किल हो गया है। वह पहले से लंबी और बड़ी हो गई हैं। हर्षाली, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद स्टार बाल कलाकार के रूप में निखरकर सामने आईं। ये फिल्म सुपरहिट थी और इसका मुख्य केंद्र हर्षाली यानी मुन्नी थी। जो कुछ नहीं बोलती थी और पाकिस्तान से भारत आ गई थी। फिल्म में सलमान अपने कंधों पर बैठाकर मुन्नी को वापस पाकिस्तान छोड़ कर आए थे। अंत में वह सलमान को मामा बुलाती है। ये फिल्म दिल को छू देने वाली फिल्म है, जिसे लोग जितनी बार देखते हैं खुद के आंसू रोक नहीं पाते।
लेकिन इस किरदार के लिए चुने जाने से पहले हर्षाली को कई अन्य चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ कॉम्पिटिशन करना पड़ा था। मुन्नी के रोल के लिए 5,000 लड़कियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से हर्षाली को फाइल किया गया था।
जीते हैं इतने अवॉर्ड्स
हर्षाली को अपने किरदार के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उन्हें भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा वह सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (श्रेणी में नामांकित होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति) रही हैं।