2025 Biggest South Indian Movies: साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा खासा रहा। इस साल ना केवल हिंदी ही बल्कि साउथ की एक के बाद एक दमदार फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गईं। इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया। बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों ने कमाई की है। ऐसे में अब आने वाला साल 2025 भी साउथ इंडियन फिल्मों के लिए और भी खास होने वाला है। इस साल एक से बढ़कर एक बड़ी और दमदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर डंका बजने वाला है…
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ 2025 की शुरुआत में ही रिलीज हो रही है। इसे 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। RRR की हिट के बाद राम चरण ने ‘आचार्य’ में नजर आए थे, जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि राम चरण फिल्म ‘गेम चेंजर’ से बॉक्स ऑफिस का गेम चेंज कर सकते हैं। देखना होगा कि वो इस उनकी मूवी कमाल दिखा पाती है या नहीं।
विदामुयार्ची
थाला अजित कुमार स्टारर फिल्म ‘विदामुयार्ची’ 2025 में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि जनवरी, 2025 में इसे रिलीज किया जाएगा। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में अजित कुमार के साथ प्रिया भवानी शंकर, तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।
थंडल
साई पल्लवी और नागा चैतन्य स्टारर फिल्म ‘थंडल’ 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म 7 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन्स वीक में रिलीज होने वाली है। ये एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा मूवी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलने वाला है। इसके डायरेक्टर चंदू मोंदती हैं।
हरी हारा वीरा मल्लू पार्ट-1
पवन कल्याण और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म ‘हरी हारा वीरा मल्लू पार्ट-1’ को 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें दोनों स्टार्स के अलावा अनुपम खेर और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं। ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसमें वीरा मल्लू की कहानी को दिखाया गया है, जो कि पहले इंडियन माने जाते हैं, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ बगावत शुरू की थी। इसके डायरेक्टर कृष जगरलामडी और एएम ज्योति कृष्णा हैं।
ठग लाइफ
कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके डायरेक्टर मणि रत्नम हैं। इसमें कमल हासन के अलावा ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजु जियोर्ज, अली फजल, पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं।
थलापति 69
थलापति विजय की 69वीं फिल्म ‘थलापति 69’ है, जो कि 2025 में रिलीज होने वाली है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं। थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री ले ली है। ऐसे में माना जा रहा था कि इसके बाद वो एक्टिंग छोड़ देंगे। हालांकि, ऐसा उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
कूली
रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कूली’ (Coolie) 2025 की बड़ी रिलीज में से एक है। इसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया है। इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी और सिवाकार्तिकेयन अमह रोल में हैं। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
सालार पार्ट-2
प्रभास , पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन की फिल्म ‘सालार पार्ट-2’ 2025 की बड़ी रिलीज में से एक है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2023 में रिलीज किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Rakkayie
नयनतारा का 2025 में एक्शन अवतार देखने के लिए मिलने वाला है। उनकी अपकमिंग फिल्म Rakkayie है, जिसका टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसका निर्देशन सेंथिल नालासामी ने किया है। फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस को जबरदस्त एक्शन अवतार में देखा गया था।
केडी-द डेविल
ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘केडी-द डेविल’ 2025 में रिलीज होने वाली है। इसके डायरेक्टर प्रेम हैं। ये एक एक्शन पैक्ड मूवी है। इसमें काली की कहानी को दिखाया गया है, जो एक छोटा क्रिमिनल होता है और बाद में अंडरवर्ल्ड के बीच अनजाने में फंस जाता है।