Happy Holi 2024: भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) युवों दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। उन्होंने होली के गानों पर तहलका मचा रखा है। अभी होली आने में कुछ दिनों का वक्त बचा है। ऐसे में भोजपुरी में महीने पहले से ही होली का सेलिब्रेशन चल रहा है। स्टार्स के एक के बाद एक गाने रिलीज हो रहे हैं, जो यूट्यूब पर बवाल मचा रहे हैं। इसी बीच अब कल्लू का एक म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने का टाइटल ‘देवरे विलेन हो जाई…’ (Devre Villain Ho Jaai) है।
कल्लू का भोजपुरी होली गाना ‘देवरे विलेन हो जाई…’ को अनंत म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। उनके इस गाने में गांव में खेले जाने वाली होली का भाव देखने के लिए मिल रहा है। वीडियो में कल्लू अपनी ऑनस्क्रीन भाभी के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं। वो खूब रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। गाने को दर्शक और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर होली के रंग में रंगे हुए हैं। इसमें दोनों एक्टर्स की बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इस म्यूजिक वीडियो डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस खूब इंस्टा रील्स भी बना रहे हैं।
आपको बता दें कि होली गीत ‘देवरे विलेन हो जाई…’ को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी बेहतरीन आवाज में सजाया है। इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है, जो कि काफी मनमोहक है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं, वीडियो का निर्देशन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। प्रोड्यूसर विक्की यादव हैं।
इसके अलावा अगर अरविंद अकेला कल्लू के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर इन दिनों होली गानों के अलावा फिल्म ‘ममता की छांव में’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसके साथ ही उनके पास कई और फिल्में भी हैं, जिसमें उन्हें मेन लीड रोल में देखा जाएगा। कल्लू के होली गानों की बात की जाए तो इसके पहले ‘रंग करे चप चप’, ‘यार प्लस भतार बराबर देवर’ और ‘साली घरवाली’ जैसे भोजपुरी होली गीत रिलीज हो चुके हैं।