सोनू निगम (Sonu Nigam) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं, जो कि लोगों की जुबां पर रहते हैं। जब भी सोनू माइक थाम कर स्टेज पर खड़े होते हैं तो उन्हें सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन उनके लिए ये आसान नहीं था। उन्होंने एक सफल सिंगर बनने के लिए खूब धक्के खाए हैं। लोग उन्हें काम नहीं देते थे। यहां तक कि उन्हें ऑफिस तक से निकाल दिया जाता था। सिंगर बनने से पहले वो शादियों में पिता के साथ स्टेज शो किया करते थे तो चलिए उनके बर्थडे के मौके पर उनकी जिंदगी और संघर्ष भरी लाइफ से रूबरू कराते हैं।

सोनू निगम का बचपन के दिनों से ही गायिकी में मन लगता था। उन्होंने स्कू के दिनों में ये तय कर लिया था कि वो सिंगर ही बनेंगे। इसके बाद उनका स्ट्रगल शुरू हुआ। मुंबई आने के बाद उन्हें इस बात का अंदाज लग गया था कि ये सफर आसान नहीं होने वाला है। जब उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी वो दिन आ ही गया। उनके एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। आज वो जिस मुकाम पर हैं इसके पीछे उनकी लगन और मेहनत है। सफलता पाने के बाद सोनू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सोनू निगम ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता स्टेज पर ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गा रहे थे। तभी सोनू रोने लगे और कहने लगे कि वो भी गाएंगे।

18 साल की उम्र में किया मुंबई का रुख

इसके बाद क्या था फिर पिता ने सोनू निगम की मां को आंखें दिखाकर उन्हें चुप कराने के लिए कहा तो लोग बोलने लगे कि बच्चा है। गाने दीजिए। फिर सोनू स्टेज पर गए और पिता के साथ गाना गाया तो सबको बहुत पसंद आया। इसके बाद वो हर शो में पिता के साथ गाने लगे थे। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने सिंगर बनने के लिए मुंबई का रुख किया और 1991 में पिता के साथ मुंबई पहुंच गए। उन्होंने यहां पर 4 साल तक धक्के खाए थे। वो पिता के साथ म्यूजिक डायरेक्टर्स के ऑफिस के चक्कर काटा करते थे। ताकि उन्हें काम मिल सके। लेकिन चपरासी ऑफिस के बाहर से ही भगा दिया करते थे।

इस गाने ने बदली किस्मत

संघर्षों का सिलसिला यूं ही चलता रहा। लेकिन फिर वो दिन आया जिसने सोनू निगम को एक झटके में फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। उन्हें पहली बार ब्रेक फिल्म ‘बॉर्डर’ से मिला था। इसमें उन्होंने ‘संदेशे आते हैं’ गाया था। इस गाने को काफी पसंद किया गया। उनकी आवाज ने सभी का दिल छू लिया था। आज 26 साल बाद भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं। यहां से सोनू के करियर ने उड़ान भरी और भी उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए।