टीवी का पॉरपुलर शो ‘भाभी जी घर हैं’ का ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में इस किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। इस रोल को निभाने वाला कोई और नहीं बल्कि टीवी की हिट एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) हैं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनके लिए एक सफल एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय करना आसान नहीं था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। यहां तक कि काफी त्याग भी किए हैं। एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक्टिंग में कदम रखा था और पर्दे पर दिखने के लिए उन्होंने अपनी 11 महीने की बेटी तक को अकेला छोड़ा दिया था और मुंबई चली आई थी।
दरअसल, शुभांगी अत्रे के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बता रहे हैं। उनका जन्म 11 अप्रैल, 1981 को मध्य प्रदेश के खूबसूरत से शहर पचमढ़ी में हुआ था। आज वो 42 साल की हो गई हैं और उनके पास लाखों में फैन फॉलोअर्स हैं। तो उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लाइफ के बारे में बताएंगे कि आखिर मध्य प्रदेश की शिवांगी ‘अंगूरी भाभी’ कैसे बनकर फेमस हो गईं।
करियर के लिए 11 महीने की बेटी को छोड़ आईं
शुभांगी अत्रे ने शादी के बाद एक्टिंग में कदम रखा था। उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन पीयूष पुरी के संग सात फेरे लिए थे। उनका ससुराल भी मध्य प्रदेश में था। मगर, वो अपने पति पीयूष पुरी के साथ पुणे में रहती थीं। एक्ट्रेस कुछ समय के बाद ही एक बेटी की मां बन गई थीं, जिसका नाम आशी है। मां बनने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने टीवी से डेब्यू किया था। वो पुणे से मुंबई करियर बनाने के लिए अपनी 11 महीने की बेटी को छोड़कर मुंबई में आ गई थीं। हालांकि, कुछ समय के बाद वो पति और बेटी के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं।
शुभांगी अत्रे ने जब टीवी से करियर की शुरुआत करने के बारे में सोचा तो उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने पहले मॉडलिंग के कई असाइनमेंट किए। यहां से उन्हें धीरे-धीरे ऑडिशन की जानकारी मिलने लगी और फिर उन्होंने टीवी की दुनिया में एंट्री की। उनकी पहली टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ था। इसके बाद उन्होंने कई हिट टीवी शोज ‘हवन’, ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘कस्तूरी’ और ‘चिड़ियाघर’ में काम किया और ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गईं। इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग मिली। इसमें उनकी एंट्री शिल्पा शिंदे के जाने के बाद हुई थी।
पति से तोड़ा 19 साल पुराना रिश्ता!
हाल ही में शुभांगी को लेकर खबर आई थी कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने पति पीयूष से 19 साल पुराना रिश्ता तोड़ने तक का फैसला कर लिया था। खबरों की मानें तो एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए शुभांगी ने कहा था कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की। मगर वो अपने मतभेदों को दूर नहीं कर पाई थीं। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया था कि वो पीयूष से एक साल से दूर रही थीं। बताया जाता है कि उन्होंने पति से तय किया है कि वो 18 साल की बेटी आशी से किसी तरह की रंजिश नहीं रखेंगे बल्कि उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। वो उनसे हर रविवार मिलने के लिए जाते रहते हैं।