70-80 के दशक के पॉपुलर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अब स्क्रीन्स से दूर रहते हैं। एक समय ऐसा था जब स्क्रीन्स पर उनका सिक्का चलता था। आज वो इंडस्ट्री से दूर राजनीति में एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ‘गैम्बलर’, ‘प्रेम पुजारी’, ‘खिलौना’ और ‘दोस्त और दुश्मन’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग और अंदाज के लोग आज भी दीवाने हैं। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उनकी और रीना रॉय के अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़े उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने रीना रॉय (Reena Roy) को शादी के लिए धमकी दे डाली थी।

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर, 1945 को को बिहार के पटना में हुआ था। वो इंडस्ट्री के ऐसे हीरो हैं, जिन्होंने ना केवल बतौर हीरो बल्कि विलेन का किरदार भी निभाया है। अपने किरदारों और एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा शत्रुघ्न और रीना रॉय के लव अफेयर्स के किस्से जगजाहिर हैं। एक्टर ने जब फिल्मों में काम करना शुरू किया था तो वो रीना रॉय की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। दर्शकों को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी। इनका अफेयर करीब 7 सालों तक चला था। लेकिन जब एक्ट्रेस को पता चला था कि एक्टर किसी और शादी करने वाले हैं तो इस पर वो आगबबूला हो गई थीं।

जब रीना रॉय ने दे डाली धमकी!

खबरों की मानें तो जब रीना रॉय को पता चला कि शत्रुघ्न सिन्हा पूनम से शादी कर रहे हैं तो एक्ट्रेस ने उन्हें धमकी दे डाली थी। रीना रॉय ने कहा था, ‘मैं तुम्हें जान से मार डालती, लेकिन पूनम से शादी करके तुम बच गए हो।’ इसके बाद 9 जुलाई, 1980 को शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम चंदिरामानी से शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने रीना के साथ पति के रिश्ते की बात को कबूला था और बताया था कि 7 साल तक उनका रिश्ता चला था।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के रास्ते से हट गई थीं पूनम

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के रिश्ते के बारे में पूनम को पता चल गया था और उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में जानती थीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इनके बारे में पता चला तो वो इनके रास्ते से हट गई थीं। पूनम को ये तक पता था कि शादी के बाद भी एक्टर का अफेयर रीना रॉय से चला। पूनम का मानना था कि शत्रुघ्न सिन्हा ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे, जिन पर वो विश्वास नहीं करते थे। हालांकि, बाद में सब कुछ सही हो गया और रीना के साथ एक्टर का रिश्ता खत्म हो गया। पूनम से शत्रुघ्न सिन्हा को तीन बच्चे सोनाक्षी सिन्हा, लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं।