बॉलीवुड में पिछले चार दशकों से राज करने वाले एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो भले ही फिल्मों में कम नजर आते हैं मगर उनके द्वारा निभाए किरदार आज भी लोगों के जहन में है। उन्होंने अपने करियर में विलेन, कॉमेडियन, कैरेक्टर आर्टिस्ट के रोल अदा किए हैं। रोल कोई भी रहा हो उन्होंने हर किरदार को जिया है। अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन वो कभी भी फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। उनके पिता भी चाहते थे कि वो कपड़ों का बिजनेस संभालें। मगर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।
दरअसल, शक्ति कपूर के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। आज वो 71 साल के हो गए हैं। एक्टर का जन्म आज ही के दिन 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है। उनके पिता जी चाहते थे कि वो फैमिली बिजनेस में आएं और यही काम संभालें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वो दोस्तों की बदौलत फिल्मों में आ गए।
स्पोर्ट्स की तरफ रहा झुकाव, नहीं था फैमिली बिजनेस में इंटरेस्ट
शक्ति कपूर का स्पोर्ट्स में शुरू से ही झुकाव रहा था। उन्हें फैमिली बिजनेस में कोई इंटरेस्ट नहीं था। जब उनके दोस्त FTII के लिए फॉर्म भर रहे थे तो वो उदास एक तरफ बैठे थे। ऐसे में जब उनसे उनके दोस्तों ने सवाल किया था तो उन्होंने मन की बात को बताया था। फिर क्या था दोस्तों ने उनका फॉर्म भी FTII में भर दिया। उस समय उन्होंने एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन उनका सेलेक्शन में भी इसमें हो गया। जब वो एफटाआईआई में पढ़ रहे थे तो दूसरे साल में उन्हें पहली फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ ऑफर हुई और उन्होंने साइन कर ली, जिसके बाद उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ।
हीरो बने तो आधे घंटे में ही उतर गई फिल्म
इंडस्ट्री में शक्ति कपूर की पहचान एक कॉमेडियन और विलेन की है। विलेन के रोल में ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसे में एक फिल्म रही थी, जिसमें उन्होंने बतौर हीरो काम किया था। फिल्म का नाम ‘जख्मी इंसान था’। इसे 12 बजे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और 12.30 बजे थिएटर से उतार दिया गया था। इस फिल्म से प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर सभी लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
फिरोज खान की कार को टक्कर मारी तो बदली किस्मत
शक्ति कपूर का करियर फिरोज खान की कार को टक्कर मारने के बाद बदली थी। एक बार एक्टर कार से कहीं जा रहे थे। तभी उनकी कार एक मर्सिडीज से जा टकराई। मर्सिडीज एक्टर-डायरेक्टर फिरोज खान की थी। इस टक्कर के बाद एक्टर झगड़ा करने के लिए कार से बाहर आए तो देखा फिरोज खान हैं। इसे देखने के बाद उनका गुस्सा ठंडा हो गया। उन्होंने बिना देर किए अपना परिचय फिरोज खान को दिया और उनसे काम मांग लिया। उन दिनों वो फिल्म ‘कुर्बानी’ कर रहे थे। तभी उन्होंने भी शक्ति को उसमें विलेन का रोल दे दिया।