90 के दशक के साथ-साथ 80 के दशक में भी बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हीरोइनें रही हैं, जिनका जादू सिनेमाघरों में लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। इसी में से एक एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी हैं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज उनके पास सफलता के साथ-साथ दौलत शौहरत सबकुछ है। लेकिन, उनका बचपन काफी तंगी में बीता है। उनके लिए यहां तक पहुंचना काफी आसान नहीं था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने पेट्रोल पंप पर कॉफी तक बेची है। वो बचपन से ही उसूलों पर चलने वाली रही हैं। इसलिए छोटी उम्र में ही परिवारवालों की मदद का फैसला कर लिया था।
वर्सेटाइल एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘थोड़ी सी बेवफा’, ‘नमकीन’, ‘अर्थ’, ‘मकड़ी’ और ‘फायर’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है। शबाना ने अपने करियर में करीब 160 फिल्मों में काम किया है और साल 2012 में उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया था।
पिता शायर मां थिएटर आर्टिस्ट, तंगी में बीता बचपन
शबाना आजमी का जन्म हैदराबाद में मशहूर शायर कैफी आजमी और नामी थिएटर आर्टिस्ट शौकत आजमी के घर हुआ था। एक्ट्रेस के जन्म के कुछ समय के बाद ही कैफी आजमी, परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गए थे। जबकि कैफी आजमी साहब का नेटिव प्लेस उत्तर प्रदेश आजमगढ़ है। वो कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे।
शबाना आजमी के पिता का पूरा जीवन शायरी लेखन में ही बीता है। वो काम में काफी व्यस्त रहते थे, जो भी पैसे कमा कर लाते थे। उसे पार्टी वेलफेयर फंड में जमा कर देते थे और बदले में सिर्फ 40 रुपए मिलते थे। इन पैसों से वो अपने घर का गुजारा करते थे, जिसमें परिवार को पालना बड़ा ही मुश्किल था। 8 कमरों के घर में उनका परिवार एक ही कमरे में रहता था।
शबाना आजमी ने बेची कॉफी
शबाना आजमी वक्त से पहले ही समझदार हो गई थीं। वो छोटी उम्र में ही परिवार वालों की मजबूरियों को समझने लगी थीं। सीनियर कैम्ब्रिज में फर्स्ट डिवीजन पास होने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले शबाना ने तीन महीने पेट्रोल पंप पर कॉफी बेची थी। इसक बदले में वो दिन भर कॉफी बेचकर 30 रुपए कमा पाती थीं। हालांकि, इसके बारे में एक्ट्रेस ने परिवार वालों को भनक तक नहां लगने दी। फिर एक दिन उन्होंने कमाए हुए सारे पैसे मां को दिए तो उन्हें इसके बारे में पता चल पाया।
वहीं, अगर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने करियर की शुरुआत साल 1974 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘अंकुर’ थी। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने ‘मकड़ी’ और ‘अर्थ’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इसमें उनका धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था।