Happy Birthday Saumya Tandon: टीवी का पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के यूं तो हर किरदार काफी पॉपुलर हैं। इस कॉमेडी शो को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं इसी सीरियल की एक्ट्रेस सौम्या टंडन के बारे में। इसमें उन्होंने अनीता नारायण का रोल प्ले किया है और आज घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो अपने लुक और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सौम्या आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनके बारे में बातें कर रहे हैं। ऐसे में चलिए उनसे जुड़े कुछ डरावने किस्से बताते हैं, जो कभी वो फेस कर चुकी हैं।

सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर, 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। वो 39 साल की हो गई हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘ऐसा देश है मेरा’ से किया था हालांकि, उन्हें पहचान ‘भाबीजी घर पर है’ से मिली थी। छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वो टीनएज में एक नहीं कई बार छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया था।

दो लड़कों ने किया ओवरटेक तो जाना पड़ा अस्पताल

सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्कूल साइकिल से जाती थीं। उन दिनों वो कई बार ईव-टीजिंग का शिकार हो चुकी हैं। लड़के-लड़कियों को ओवरटेक करते थे। एक दिन जब वो स्कूल जा रही थीं तो दो लड़के स्कूटर पर आए और उन्हें ओवरटेक किया था। उस समय एक्ट्रेस साइकिल से गिर गई थीं। उनके सिर में चोट भी आई थी और अस्पताल जाना पड़ा था।

इतना ही नहीं सौम्या टंडन ने आगे बताया था कि उन दिनों लड़के बिना परमिशन के लड़कियों की फोटो क्लिक कर लेते थे। लड़कों के हॉस्टल के सामने से गुजरने वाली लड़कियों की वो बिना परमिशन फोटो ले लेते थे। ये सब उनके लिए काफी डरावना था।

लड़के ने माथे पर जबरदस्ती लगा दिया था सिंदूर

मामला अभी यहीं नहीं खत्म हुआ। सौम्या टंडन ने बताया था कि एक लड़के ने जबरदस्ती उनके माथे पर सिंदूर लगा दिया था। उन्होंने इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि सर्दियों की रात थी और एक आदमी बाइक से आया। उसने आते ही उनके माथे पर जबरदस्ती सिंदूर मल दिया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस काफी डर गई थीं। उन्होंने अंधेरे में निकलना छोड़ दिया। उनका मानना था कि छोटे शहरों में लड़के, लड़कियों को फॉलो बहुत करते हैं।