फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाले एक्टर राहुल रॉय आज 9 फरवरी को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल का जन्म 1968 में मुंबई में हुआ था। राहुल ने महेश भट्ट की ‘आशिकी’से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स तोड़ते हुए शानदार कमाई की थी, और राहुल रॉय रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। लोगों इस फिल्म के गानों को खूब पसंद किया था।
लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब कोई भी उन्हें बड़ी फिल्म ऑफर नहीं कर रहा था। लेकिन फिर उनकी किस्मत में करवट बदली और एक्टर को एक साथ 60 फिल्मों का ऑफर मिला। राहुल रॉय अपनी फिल्मी करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके लव अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।
जब मां के साथ उड़ी थी अफयेर की अफवाह
राहुल रॉय ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए एक रेस्टोरेंट गए थे। वहां उनकी मां भी अपने दोस्तों के साथ पहुंची थीं। उन्होंने राहुल से साथ में डांस करने के लिए कहा और इसके अगले दिन अखबार में खबर छप गई कि राहुल किसी उम्रदराज महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो उनके साथ डांस करते नजर आए हैं। इस पर राहुल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि लोगों को कम से कम ये कन्फर्म कर लेना चाहिए था कि वह महिला कौन हैं।
ऐसे हुई थी फिल्मों में एंट्री
राहुल रॉय फिल्मों में आने से पहले दिल्ली में मॉडलिंग किया करते थे। राहुल की मां इंदिरा रॉय उस दौरान आर्टिकल लिखा करती थीं। सन 1980 में उनका आर्टिकल पढ़कर निर्देशक महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्हें फिल्म आशिकी के लिए साइन किया। यह फिल्म सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्टर को 8 महीनों तक कोई फिल्म नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें एक साथ 60 फिल्मों का ऑफर मिला। राहुल ने इनमें से कुल 47 फिल्में एक साथ साइन कर दी। अभिनेता ने ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्में कीं, लेकिन उनकी यह 25 फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई।
राहुल की लव लाइफ
राहुल रॉय की लव लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। राहुल के तीन अफेयर रहे और उनकी एक शादी भी टूट चुकी है। राहुल रॉय का अफेयर बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट से रहा। दोनों ने साथ में कई फिल्में की। इन्हीं फिल्मों के जरिए दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे और कुछ वजहों से दोनों अलग हो गए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी अपनी फिल्म ‘मझधार’ और ‘अचानक’ की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को अपना दिल दे दिया था। मॉडल से अभिनेत्री बनीं सुमन रंगनाथन भी राहुल रॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला। इसके बाद साल 1998 में राहुल रॉय की मुलाकात राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई। इसके बाद साल 2000 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी 14 साल से ज्यादा समय तक चली, लेकिन इसके बाद कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद साल 2016 में राहुल साधना सिंह से मिले।