बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नगमा (Nagma) की कथित बायोपिक ‘जूली2’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्मों में वो बोल्ड अदाओं के लिए काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने ‘जूली2’ में इंटीमेट सीन्स से खूब सुर्खियां बटोरी थी। इससे उनका वीडियो भी लीक हो चुका है। इतना ही नहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी हैडलाइन्स में रही हैं।

दरअसल, राय लक्ष्मी के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। उनका जन्म 5 मई, 1989 को बेलगाम में हुआई था। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है। उन्होंने सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्म ‘जूली 2’ में भी काम कर खूब लाइमलाइट बटोरी है। उनके और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के प्यार के चर्चे भी जगजाहिर हैं, जिसे वो ‘दाग’ तक बता चुकी हैं।

प्यार में 5 बार धोखा खा चुकी हैं राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्यार में धोखा खाने के बाद खुद मजबूत बना लिया है। वो प्यार में अनलकी रही हैं। लेकिन आज वो मजबूत हो चुकी हैं। ‘कंचना’ एक्ट्रेस ने बताया था कि वो कई बार टूटे रिश्ते का दर्द झेल चुकी हैं। वो खुद को काफी इमोशनल इंसान मानती हैं और कहती हैं कि लक्ष्मी किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेती हैं। एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वो पांच बार रिलेशनशिप में रहीं और हर बार ही उन्हें धोखा मिला है।

एमएस धोनी संग रिश्ते को बताया था ‘दाग’

राय लक्ष्मी भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर चुकी हैं। ये उन दिनों की बात है जब वो चेन्नई सुपर किंग्स की एंबेसडर थीं। उस समय धोनी इसके कप्तान थे। इसी दौरान एक्ट्रेस उनके करीब आई थीं और साल 2014 में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी, जिसमें उन्होंने उनके साथ रिश्ते को दाग बताया था। हालांकि, अपने रिलेशनशिप को लेकर धोनी की ओर से कभी रिएक्शन सामने नहीं आया।