Kajal Raghwani Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। गुजरात से आकर यूपी और बिहार के दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस काजल आज एक सफल अभिनेत्रियों के लिस्ट में गिनी जाती हैं। उनकी और एक्टर खेसारी लाल यादव की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चहेती और ब्यूटीफुल जोड़ी है। इनकी केमिस्ट्री भी लोगों को खूब भाती है फिर चाहे वो रील में हो या फिर रियल में। फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे भी खूब रहे हैं। लेकिन फिर भी वो 33 साल की उम्र में सिंगल हैं। उनके बारे में ये सारी बातें आज उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं।
काजल राघवानी का आज ही के दिन साल 1990 में गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में गुजराती फिल्मों से ही की थी। लेकिन भोजपुरी में आने के बाद उन्हें नेम और फेम दोनों ही मिला है। साथ ही यहां उनके इश्क के चर्चे खूब रहे हैं। चलिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं…
शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, विवाद, फिर हुए एक!
काजल राघवानी फिल्मों के साथ-साथ डेटिंग की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। शादीशुदा खेसारी संग जहां उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाती रही है वहीं, रील लाइफ में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब रही हैं। हालांकि, कई मौकों पर दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का बताया था। विवाद के बाद इनकी जोड़ी टूट गई थी। विवाद के दौरान जहां एक्टर ने धोखा देने का आरोप लगाया था वहीं, एक्ट्रेस ने शादी करने की बात कही थी। हालांकि, दो साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर से विवादों को खत्म करके एक हो गई है और अब फैंस फिर से उन्हें साथ में देखने के लिए बेताब हैं।
चॉकलेटी बॉय संग है डेटिंग की खबरें!
खेसारी लाल यादव से अलग होने के बाद काजल राघवानी का नाम भोजपुरी के चॉकलेटी बॉय प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) के साथ जुड़ता रहा है। इनके अफेयर की खबरें तब से चर्चा में हैं, जब से एक्ट्रेस ने चिंटू के साथ वैलेंटाइन डे पर फोटोज शेयर की और प्यार भरी पोस्ट लिखी थी। लोगों ने तभी से इनके अफेयर के कयास लगाने शुरू कर दिए थे और अक्सर काजल को रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया है, जिसमें कइयों पर चिंटू पांडे ने अपने रिएक्शन दिए है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की है।
बहरहाल, अगर काजल की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें नजर आने वाली हैं। इस लिस्ट में ‘पड़ोसन’, ‘देवरानी-जेठानी’ और ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ जैसी मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा आज उनके जन्मदिन के मौके पर अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन की सास’ से भी फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया है।