Happy Birthday Hrishitaa Bhatt Unknown Facts: ऋषिता भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भले ही अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की है मगर वो अपनी खूबसूरती की वजह से खूब छाई रही हैं। वो अपने अभिनय का जादू चलाने में कामयाब रही हैं। फिल्मों और वेब सीरीज में उनकी अदाओं के भी खूब चर्चे रहे हैं और यही वजह रही है कि इंडस्ट्री सुपरस्टार इनके प्यार में पड़ गए थे और यहां तक कि नौबत ये आ गई थी कि वो एक-दूसरे को मारने पर भी उतारू हो गए थे। वो कोई और नहीं बल्कि जिमी शेरगिल और दिवंगत एक्टर इरफान खान थे।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। मगर ये मामला रियल का नहीं बल्कि रील का है। दरअसल, ऋषिता भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 42 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 10 मई, 1981 में मुंबई में हुआ था। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लाइफ से जुड़े इंटरेस्टिंग किस्से के बारे में बता रहे हैं, जो कि जिमी शेरगिल और इरफान खान से जुड़ा है।

Hrishitaa Bhatt Birthday Special
Photo- Hrishitaa Bhatt Instagram

गौरतलब है कि ऋषिता को नेम और फेम फिल्म ‘हासिल’ से मिला था, जिसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। इसमें एक्ट्रेस को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये मूवी छात्र राजनीति पर आधारित थी। इसमें उनके साथ एक्टर जिमी शेरगिल (अनिरुद्ध) और इरफान खान (रणविजय सिंह) ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के प्यार में दोनों किरदार पड़ जाते हैं लेकिन ऋषिता (निहारिका) को भी प्यार जिमी यानी की अनिरुद्ध से होता है। इसकी वजह से दोनों स्टार्स उन्हें ‘हासिल’ करने के लिए आपस में भिड़ जाते हैं।

तीसरा गुपचुप मार जाता है बाजी!

वो तो था फिल्मी मामला। मगर रियल लाइफ में एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट को कोई और ही ले जाता है। एक्ट्रेस 2017 में गुपचुप तरीके से आनंद तिवारी से शादी रचा ली हैं, जिसके बाद उनके ना जाने कितने चाहने वालों के दिल टूट जाते हैं। इस शादी को लेकर ऋषिता ने कहा था कि ‘वो इसके बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं देना चाहती थीं। इसलिए शादी को छुपाया।’ उनके पति यूनिइटेड नेशन्स के सीनियर डिप्लोमेट हैं।

Hrishitaa Bhatt Birthday Special
Photo- Hrishitaa Bhatt Instagram

शाहरुख के साथ की थी पहली फिल्म

ऋषिता शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ की थी। इसे साल 2001 में रिलीज किया गया था। इसका टाइटल ‘अशोका’ था, जिससे उन्होंने डेब्यू किया था। डेब्यू के दौरान एक्ट्रेस की उम्र महज 20 साल रही थी। इसके बाद उन्होंने ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘शरारत’, ‘जिज्ञासा’ और ‘अब तक छप्पन’ में देखा गया था। बहरहाल, अगर ऋषिता की फिल्मों की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘लाल बाजार’ (Laal Bazaar) में देखा गया था।