Happy Birthday Yukta Mukhi Career: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्मों में काम करने के बाद भी आज गुमनाम की जिंदगी जी रहे हैं। ईसी में से एक एक्ट्रेस युक्ता मुखी (Yukta Mukhi) हैं, जिन्होंने शादी के बाद पर्दे से दूरी बनाई और फिर गुमनाम जिंदगी जीने को मजबूर हो गईं। वहीं, उन्होंने शादी के लिए एक्टिंग को छोड़ी फिर भी उनका पति के साथ रिश्ता कुछ ठीक नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने मार-पिटाई से लेकर तलाक तक का दर्द झेला। चलिए डिटेल में बताते हैं युक्ता मुक्खी के बारे में…
दरअसल, एक्ट्रेस युक्ता मुखी (Yukta Mukhi) आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वो 46 साल की हो गई हैं और उनका जन्म 7 अक्टूबर, 1979 में बेगलुरु में हुआ था। वो एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी परवरिश दुबई में हुई थी। 1986 में वो दुबई से मुंबई लौट आई थीं। वो 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर सुर्खियों में आई थीं और इसी साल एक्ट्रेस ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर इतिहास ही रच दिया था। वहीं, फिल्म में उन्होंने साल 2002 में एंट्री की थी लेकिन ज्यादा समय तक वो इंडस्ट्री में नहीं रहीं और शादी कर ली फिर एक्टिंग से दूरी बना ली।
युक्ता की मां सांता क्रूज में एक ग्रूमिंग सैलून चलाती थीं और पिता कपड़े की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थे। वहीं, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद युक्ता ने अपने लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल लिए थे। उन्होंने 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यासा’ से डेब्यू किया इसमें उनके साथ एक्टर आफताब शिवदासानी थे। हालांकि, वो फिल्मों में ज्यादा समय तक एक्टिव नहीं रह पाईं। इसकी वजह उनकी हाइट को माना जाता है। वो 6.1 फीट जितनी लंबी थीं, जिसकी वजह से वो करियर में ज्यादा ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाईं। फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उन्होंने पर्दे से ही दूरी बना ली।
2008 में रचाई बिजनेसमैन से शादी
युक्ता मुखी ने पर्दे से दूरी बनाने के बाद साल 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ट बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली थी लेकिन, इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और 5 साल के बाद 2013 से ऐसी खबरें आने लगी थीं, जिसे सुनकर किसी को भी यकीन नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने पति प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें उन्होंने दहेज प्रताड़ना और अननेचुरल सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए।
इसका खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका पति उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि एक्ट्रेस फिल्मों में काम करें। जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो जून 2014 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था। युक्ता का एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी उनके पास ही है।
दिल्ली में रेस्त्रां चलाती हैं युक्ता
फिल्मों काम करने के बाद भी युक्ता आज एक गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। वो पर्दे से दूर हैं। अगर बात की जाए कि वो पर्दे से दूर और पति से तलाक के बाद क्या कर रही हैं तो रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि युक्ता अब पर्दे से दूर दिल्ली में अपना एक रेस्टोरेंट चलाती हैं।