बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज सिनेमा जगत की ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वो बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा तो रहीं साथ ही उनकी कई ऐसी मूवीज भी रही हैं, जिन्हें लेकर काफी विवाद भी रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा जगत के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन अभी तक सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड उनका शाहरुख खान के साथ है। दोनों ने करीब 5 फिल्मों में काम किया और उनकी पांचों फिल्में हिट रहीं। यहां तक महज दो फिल्मों ने ही दो हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ऐसे में चलिए बताते हैं एक्ट्रेस के लिए कैसे शाहरुख खान लकी चार्म हैं।
दरअसल, दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में किया था। उनके एक्टिंग करियर को करीब 16 साल का वक्त हो चुका है और इन सालों में एक्ट्रेस ने 39 फिल्मों में काम किया है। अपने इस फिल्मी करियर में अभिनेत्री को 52 बड़े अवॉर्ड्स भी मिले हैं। दीपिका ने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी और ये फिल्म हिट रही थी। यहां से एक्ट्रेस की किस्मत ही चमक उठी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनके लिए किंग खान लकी चार्म हैं। इनकी जोड़ी जिस भी फिल्म में रही, वो हिट रही और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया। इतनी कमाई तो वो ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों से नहीं कर पाईं। चलिए बताते हैं दीपिका और शाहरुख की जोड़ी हिट फिल्मों के बारे में हैं, जो ये बताते हैं कि ये जड़ी हिट के साथ ही एक-दूसरे के लिए ही लकी चार्म है।
ओम शांति ओम
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को पहली बार ‘ओम शांति ओम’ में देखा गया था। इसमें बतौर विलेम अर्जुन रामपाल नजर आए थे। फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। केवल फिल्म ही हिट नहीं रही थी। इसमें किंग खान और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का बजट 40 करोड़ था जबकि इसका कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा 150 करोड़ रहा था। बतौर डेब्यू किसी भी अभिनेत्री 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करना बड़ी बात है। फिल्म की हिट के साथ ही इनकी जोड़ी भी ब्लॉकबस्टर रही और आगे स्क्रीन पर दोनों को कई फिल्मों में देखा गया।
चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका और शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ थी। फिल्म को नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद भी इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। दैनिक भास्कर की मानें तो मूवी का निर्माण 70 करोड़ के बजट में किया गया था लेकिन, इसने कलेक्शन 423 करोड़ का किया था। ये फिल्म इस जोड़ी की कमर्शियली हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म की कहानी को भले ही क्रिटिसाइड किया गया था लेकिन, इसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।
हैप्पू न्यू ईयर
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी हिट रही थी। किंग खान यहां तीसरी बार दीपिका को एक और हिट दिलाने में लकी साबित हुए। इस फिल्म का निर्माण 150 करोड़ के बजट में किया गया था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 394 करोड़ का बिजनेस किया था। यहां एक्ट्रेस ने अपने करियर की एक हिट फिल्म अपनी लिस्ट में जोड़ लिया था।
पठान
शाहरुख खान के साथ दीपिका फिल्म ‘पठान’ में नजर आईं। इस मूवी को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म में एक्ट्रेस की भगवा बिकिनी को लेकर मामला काफी गर्मा गया था। तमाम विवादों के बाद भी इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। इसका निर्माण 240 करोड़ के बजट में किया गया था जबकि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ की कमाई की थी।
जवान
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को ‘जवान’ में भी देखा गया था। हालांकि, इस मूवी में एक्ट्रेस ने कैमियो किया था। लेकिन, चंद मिनटों के इस रोल से ही उन्होंने फिल्म में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली थी। इसका निर्माण 300 करोड़ के बजट में किया गया था जबकि फिल्म ने 1148 करोड़ का बिजनेस किया था। इस मूवी में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी ने फिर से लाइमलाइट चुरा ली थी।
एक साल में दी 2 हिट्स, किया 2000 करोड़ से ज्यादा बिजनेस
जैसा कि आपने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्मों की लिस्ट देखी। दोनों ने 5 फिल्मों में काम किया और कम बजट की ज्यादातर फिल्में रहीं। लेकिन, इनकी कमाई कमाल की रही। जोड़ी तो हिट है साथ ही इनकी हिट्स को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका और शाहरुख दोनों ही एक-दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। लेकिन, दीपिका को किंग खान ने ही करियर के शुरुआती में ज्यादा हिट्स दिलाई है। इतना ही नहीं, 2023 में दोनों की जोड़ी दो फिल्मों ‘जवान’ और ‘पठान’ में नजर आई और फिल्म ब्लॉकबस्टर रहीं लेकिन, उस साल दोनों की जोड़ी वाली फिल्म ने एक साल में ही दो फिल्मों से दो हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ऐसे में इसे हिट जोड़ी के साथ ही लकी जोड़ी के तौर पर भी देखा जाता है।
दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर आपने ये स्टोरी तो पढ़ ली। इसके साथ ही आप रणवीर सिंह और दीपिका की नेटवर्थ के बारे में भी पढ़ सकते हैं। ऐसे में यहां पढ़िए कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।