बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम है जिन्होंने दमदार एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। साथ ही वह अपने दमदार अभिनय से लगभग तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अजय देवगन गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार में जान डाल देते हैं। यही कारण है अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। अजय देवगन आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटें’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। फिल्मों में अक्सर एक्शन सीन करते नजर आने वाले अजय देवगन के कॉलेज के झगड़े भी मशहूर रहे हैं। एक बार अजय देवगन की कार को लोगों ने घेर लिया था और उनकी पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी जैसे ही उनके पिता को लगी तो वे करीब 200 फाइटर लेकर मौके पर पहुंच गए। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

अजय देवगन को मारने के लिए पीछे पड़ गई थी भीड़

जी टीवी के प्रोग्राम यारों की बारात में अजय देवगन ने खुद इस किस्से का जिक्र किया था। एक्टर ने बताया था कि वह कॉलेज के दिनों में काफी मस्ती किया करते थे। उनके पास एक कार थी। जिससे वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाया करते थे। एक बार जब अजय अपनी कार से मुंबई के एक इलाके गुजर रहे थे। उनकी कार स्पीड में थी और कार को स्पीड में आता देख बच्चा डर गया और रोने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने अजय देवगन की कार को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें बार-बार बाहर निकलने के लिए गुस्से में बोलने लगे। इसके बाद लोगों ने अजय को घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।

200 फाइटर लेकर पहुंच गए थे पिता

अजय के पिता वीरू देवगन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वह अपने साथ करीब 200 फाइटर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। इतने लंबे-चौड़े लोगों को एस साथ देखकर स्थानिय लोगों के मन में डर पैदा हो गया और लोग पीछे हट गए। इसके बाद वीरू देवगन ने वहां पहुंचकर सीन बना दिया।बता दें कि अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म भोला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।