‘द केरल स्टोरी’ से पहले अदा शर्मा (Adah Sharma) अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने विद्युत जामवाल के साथ फिल्म ‘कमांडो’ में काम किया था, जिसमें एक्ट्रेस की अदाएं और एक्शन काफी पसंद किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली फिल्म हॉरर मूवी थी? इससे वो काफी लाइमलाइट में रही थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी मगर उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। उन्होंने अपना भूतिया किरदार पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया था।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक से अदा शर्मा के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? इसकी वजह ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस नहीं बल्कि एक्ट्रेस का जन्मदिन है। जी हां, वो 11 मई, 2023 को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘1920’ से किया था। इसमें उनके साथ रजनीश दुग्गल भी लीड रोल में थे। दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं, एक्ट्रेस की एक्टिंग को इसमें नोटिस किया गया था। इसके बाद अदा शर्मा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।
एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई
अदा शर्मा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। उन्होंने महज छोटी-सी उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था, क्योंकि उन्हें डांस का भी शौक था। बताया जाता है कि जब एक्ट्रेस 10वीं में थीं तो तब भी उन्होंने एक्टिंग के लिए पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन घर वालों ने काफी समझाया तो उन्हें बड़ी मुश्किल से 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और कथक डांस में अपना ग्रैजुएशन किया। उन्होंने बैले, सालसा और जैज भी ट्रेनिंग ली है। वो बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ कमाल की बेली डांसर भी हैं।
पहली फिल्म को किस्मत मानती हैं अदा शर्मा
अदा शर्मा अपनी पहली फिल्म ‘1920’ को किस्मत मानती हैं। उन्होंने इससे करियर की शुरुआत की थी और हॉरर को ही किस्मत मानती हैं। वो खदु को खुशनसीब मानती हैं कि जो उन्हें करने का मौका मिला वो सालों से एक्ट्रेसेस को मौका नहीं मिलता है। अदा ने बहुत कम उम्र में ही पापा को खो दिया था। उनके पिता का 2014 में देहांत हो गया था।
इसके अलावा एक्ट्रेस को सीटी बजाना काफी पसंद है। आमतौर पर आप सभी ने लड़कों को सीटी बजाते देखा होगा लेकिन अदा शर्मा को भी सीटी बजाने काफी शौक है। वो हर दिन की शुरुआत सीटी बजाकर ही करती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उनकी अदाओं के चर्चे भी खूब रहते हैं।