Gulshan Grover Birthday: बी-टाउन में अगर सबसे खूंखार विलेन का जिक्र किया जाए तो गुलशन ग्रोवर का नाम उसमें जरूर शामिल होगा। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी पहचान एक विलेन के तौर पर बनाई। एक्टर का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने बी टाउन में फिल्म हम पांच से डेब्यू किया।
इसके बाद उन्होंने कई मूवीज में काम किया। आज 21 सितंबर को एक्टर अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उनकी कुछ बेस्ट फिल्मों के बारे में, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभा कर वाहवाही लूटी। इन फिल्मों को आप ओटीटी पर भी आराम से देख सकते हैं।
वीराना
साल 1988 में आई फिल्म ‘वीराना’ तो लगभग सभी ने देखी होगी। इस हॉरर फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। आज भी इस मूवी को देख कर कई लोगों की रूह कांप जाती है। इस मूवी में गुलशन ग्रोवर ने निगेटिव रोल प्ले किया था। इस मूवी को यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।
राम लखन
वीराना के बाद साल 1989 में सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ आई थी, जिसमें अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस मूवी में गुलशन ग्रोवर ने केसरिया विलायती का रोल प्ले किया था, जो निगेटिव रोल में था। इस मूवी को भी यूट्यूब पर आसानी से देखा जा सकता है।
दिलजले
साल 1996 में आई फिल्म ‘दिलजले’ में अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में दिखाई दिए थे। अभिनेता ने इस मूवी में एक इंस्पेक्टर का विलेन वाला रोल प्ले किया था, जो दो प्यार करने वालों को अलग करने का काम करता है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
मोहरा
साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा में गुलशन ग्रोवर ने टायसन नाम के शख्स का रोल प्ले किया था, जो विलेन के रूप में होता है। इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस मूवी को जी5 पर आसानी से देखा जा सकता है।
शोला और शबनम
वहीं, साल 1992 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म शोला और शबनम में गुलशन ग्रोवर ने काली शंकर नाम के एक विलेन का रोल प्ले किया था। इस मूवी में उनके साथ गोविंदा और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, इस मूवी को गुलशन ग्रोवर के फैन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।