साल 2023 बॉलीवुड के लिए लकी साबित हुआ है। इस साल हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों ने पूरी दुनिया में धमाल मचाया। एक तरफ जहां सनी देओल की गदर 2 ने जमकर गदर मचाया तो तो शाहरुख खान की जवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इनमें से कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें इस साल यानी साल 2023 में गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। गूगल ने अपनी सर्च लिस्ट जारी की है, इसके मुताबिक किंग खान शाहरुख खान ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि गूगल पर भी राज किया है। शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ गूगल सर्च लिस्ट में नंबर वन पर आई है। और कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हुईं? आइए जानते हैं…
जवान
गूगल की लिस्ट में पहले नंबर पर जवान है। इस फिल्म को साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण और संजय दत्त अहम भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
गदर 2
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ साल की दूसरी सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई फिल्म है। बता दें ‘गदर 2’, साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल थी।
ओपेनहाइमर
‘जवान’ और ‘गदर 2’ के बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म को जगह मिली है। इन दो फिल्मों के बाद सबसे ज्यादा गूगल पर ‘ओपेनहाइमर’ को सर्च किया गया। ओपेनहाइमर एक थ्रिलिंग साइंटिफिक स्टोरी है, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया। ये फिल्म भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर आधारित है, जिन्होंने अमेरिका के लिए परमाणु बम बनाया था।
आदिपुरुष
फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आई है। रामायण पर आधरित इस फिल्म में साउथ सुपर स्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान ने प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म अपने विवादित डायलॉग्स के चलते चर्चा में रही थी। बता दें कि इसके डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे।
पठान
यह साल शाहरुख खान के नाम रहा। जवान के बाज उनकी दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने भी खूब धूम मचाई। इस लिस्ट में पठान पांचवें नंबर पर आती है।
द केरल स्टोरी
‘द केरल स्टोरी’ ने अदा शर्मा को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। कन्वर्जन के मुद्दे पर बनी ये फिल्म विवादों में भी खूब रही। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी ने छप्परफाड़ कमाई की थी और बस गूगल की लिस्ट में छठे नंबर पर शामिल है।
जेलर
सुपरस्टार रजनीकांत की जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जेलर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी के साथ ये फिल्म इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती है।
लियो
थलपति विजय और तृषा कृष्णन स्टारर इस फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को खूब पसंद आया है। लियो, गूगल की लिस्ट में आठवें नंबर है।
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। गूगल की लिस्ट में नौ पायदान पर जगह बना पाई है।
वारिसू 2
साउथ एक्टर थलापति विजय की सुपरहिट फिल्म ‘वरिसु’ ने भी इस लिस्ट में अपना नाम कमाया है और इस फैंस ने जमकर पंसद किया था और इसने कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया था।