2024 Most Searched Celebs On Google: साल 2024 खत्म होने वाला है और इसे खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में गूगल ने सबसे ज्यादा ग्लोबल लेवल पर सर्च किए गए सेलेब्रिटीज की एक लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हॉलीवुड स्टार्स के साथ तीन इंडियन स्टार्स ने भी अपनी जगह बनाई है। फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि ये तीन स्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान या फिर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट नहीं हैं।

इनमें से एक साउथ स्टार है, तो एक एक्ट्रेस ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। तीसरा नाम भी एक्ट्रेस का है, जो हाल ही में काफी हाईलाइट हुईं। इनके अलावा बाकी नाम हॉलीवुड से हैं, जिनको इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर ज्यादा सर्च किया गया है। चलिए अब जानते हैं इनके बारे में।

OTT Adda: रोमांटिक ही नहीं थ्रिलर के मामले में भी एक नंबर हैं Prime Video पर मौजूद ये 5 फिल्में, स्टोरी देखकर हो जाएंगे हैरान

पवन कल्याण (Pawan Kalyan)

इस लिस्ट में इंडियन स्टार्स में जिसका नाम सबसे पहले है, वो हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री सुपरस्टार पवन कल्याण। पवन कल्याण ने इसी साल विधानसभा चुनाव जीते और वह आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम भी बने। ग्लोबल सर्च वाली लिस्ट में उनका नाम दूसरे नंबर है। बता दें कि ये मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम कर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई।

हिना खान (Hina Khan)

गूगल पर ग्लोबल लेवल पर सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में दूसरा नाम हिना खान है है। हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस और कई अन्य शो में काम किया। साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी हाथ अजमाया। इसी साल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बताया कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी हेल्थ अपडेट भी लोगों के साथ शेयर की। इस लिस्ट में उनका नाम पांचवें नंबर पर है।

निम्रत कौर (Nimrat Kaur)

गूगल की इस लिस्ट में 8वें नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर का नाम शामिल है। एक्ट्रेस इन दिनों अभिषेक बच्चन संग अफेयर की अफवाहों को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। इन्हें लेकर खबरें आई कि निम्रत की वजह से ही अभिषेक और ऐश्वर्या राय अलग होने जा रहे हैं। हालांकि, किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

इनके अलावा लिस्ट में हॉलीवुड के स्टार्स का नाम कैट विलियम्स, एडम ब्रॉडी, एला पर्नेल, कीरन कल्किन, टेरेंस हॉवर्ड, सटन फोस्टर और ब्रिगिट बोज़ो स्टार्स के नाम शामिल है।

Year Ender 2024: ईशा देओल, मलाइका अरोड़ा से एआर रहमान तक, अपने पार्टनर से जुदा हुए ये स्टार्स, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने किया ब्रेकअप